शादियों में पहले भी गोलियां चलती रही हैं और खून भी बहता रहा है। 2016 में शादियों में हुईं ऐसी 7 वारदातों के बारे में जानिए, जिसमें खून भी बहा, जानें भी गईं।
विज्ञापन
2 of 8
दूल्हे के दोस्तों ने शादी में नाचते दागी गोलियां, बहाया खून
हरियाणा के सिरसा में पिस्तौल लेकर डीजे पर नाच रहे युवकों ने गोलियां चलाईं तो एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दूल्हे के दोस्त सुखदीप, गुलाब और तीन अन्य हाथों में पिस्तौल लेकर शराब के नशे में डांस कर रहे थे तो डीजे बंद करने पर एक युवक वीरेंद्र से कहासुनी हो गई। जब लोग छुड़ाने के लिए आए तो उन्होंने पिस्तौल निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली विरेंद्र सिंह के सीने में मार दी और दो पैर पर। दूल्हे का भाई शमेशर विरेंद्र को छुड़ाने आया तो उसके पेट पर गोली दाग दी। भागते हुए हमलावरों ने वीरेंद्र के दोस्त अजयपाल को भी गोली मार दी।
विज्ञापन
3 of 8
चली गोली, बच्चा-बाराती गंभीर, सिपाही का सिर फोड़ा
सोनीपत जिले के गांव रिठाल में आई बारात में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक बच्चे और एक बाराती के पेट में गोली लगी। बचाव में आए सिपाही को भी सिर में बोतल मारी। रमेश की बेटी रवीना की शादी थी। बारात गंगाना (गोहाना) से आई थी। जब बारौठी लड़की के घर के समीप पहुंची तो बारातियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बारात में आए गंगाना निवासी सुधीर के हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में पिस्टल था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक बच्चे और एक बाराती के पेट में गोली लगी। एक सिपाही को भी घायल कर दिया गया।
4 of 8
शादी समारोह में फायरिंग, गोली बच्ची को लगी, PGI में दम तोड़ा
20 अप्रैल को शादी में गोली लगने से बच्ची की मौत: यमुनानगर में शादी समारोह में गोली बच्ची को लगी, जिसने पीजीआई में दम तोड़ दिया। आशीर्वाद पैलेस में इनेलो नेता के बेटे की शादी थी। सभी लोग शादी की खुशी में नाच गा रहे थे कि अचानक एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गोली एक बच्ची को लगी परिजन उसे अस्पताल ले गए। पीजीआई में बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
हिसार में शादी में चली गोली, दूल्हा घायल
- फोटो : अमर उजाला
हिसार में दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे दूल्हे के आने पर हुई रिबन कटाई की जानलेवा साबित हुई। दूल्हा मंडप की बजाय अस्पताल पहुंच गया। दरअसल रिबन कटाई का मौका था और कैंची जिस डिब्बे में बंद थी, वह खुल नहीं रहा था। दूल्हे के दोस्त ने पिस्टल का बट मारकर डिब्बे को खोलने की कोशिश की तो अचानक गोली चल गई, जो दूल्हे के माथे पर लगी। तुरंत दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया। एक घंटे के ऑपरेशन के बाद माथे से गोली निकाल दी गई। डाक्टरों के अनुसार गोली कनपटी को छूकर तिरछी निकल गई थी।
विज्ञापन
6 of 8
शादी में अकाली सरपंच ने चलाई गोली, एक की मौत
4 जुलाई को अकाली नेता ने चलाई थी शादी में गोली: पंजाब के मोगा सब डिवीजन के गांव बुट्टर कलां में विवाह समारोह में देर रात अकाली सरपंच और उसके साथी ने गोली चलाई । इसमें एक युवक की मौत हो गई, एक वेटर घायल हो गया। आरोपियों की पहचान सरपंच जसविंदर सिंह उर्फ छिंदर, सरन सिंह उर्फ सरना, हनी सिंह उर्फ बिज्जू सिंहं के रूप में हुई है।
विज्ञापन
7 of 8
शादी में चली गोलियां, एक शख्स के सिर में लगी गोली
22 जून को दूल्हे समेत दो को लगी थी गोली: होशियारपुर में शादी का जश्न मातम में बदल गया जब यहां अचानक गोलियां चलने लगीं। एक गोली दूल्हे के कंधे में लग गई जबकि एक गोली दूल्हे के दोस्त के सिर में लग गई। गोली लगने से दूल्हे का दोस्त गंभीर घायल हुआ। पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। जिसने गोलियां चलाईं उसका इस शादी से कोई संबंध नहीं था और वह गांव का ही रहने वाला था।
करनाल रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित सवित्री लॉन (पैलेस) में 15 नवंबर 2016 एक शादी समारोह से पहले आयोजित शगुन पार्टी में देवा फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षाकर्मियों के हर्ष फायरिंग करने के दौरान गोली और छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। साध्वी और सुरक्षा कर्मियों ने डीजे पर रिवाल्वर, पिस्टल और बंदूकों से करीब 60 से 70 राउंड हर्ष फायरिंग की। पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर समेत सात-आठ अन्य पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।