प्रिंसिपल की हत्या कर चुके स्टूडेंट से जब उसकी मां मिली तो नजारा रुला देने वाला था।
विज्ञापन
2 of 8
Yamunanagar Murder
प्रिंसिपल रितू छाबड़ा के हत्यारोपी छात्र शिवांश को जेल भेज दिया गया है। कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही बेटे शिवांश से मिल उसकी मां भावुक हो गई। बोली-ए की कीत्ता तू...। अंदर (जेल में ) मातारानी दा लैंदा रही...।
विज्ञापन
3 of 8
Yamunanagar Murder
- फोटो : File Photo
दरअसल, मंगलवार को शिवांश का रिमांड पूरा होने पर कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट की कार्यवाही खत्म होने के बाद पुलिस टीम शिवांश को लेकर बाहर आ गई और उसे गाड़ी में बिठाया। इस दौरान शिवांश की मां अपने रिश्तेदार के साथ वहां आई और बेटे से मिलने पुलिस की गाड़ी के पास पहुंच गई।
4 of 8
Yamunanagar Murder
शिवांश को देखते ही वह भावुक होकर बोली-ए की कीत्ता तू...। अंदर (जेल में ) मातारानी दा लैंदा रही...।
मुझे घर ले चलो...
पुलिस ने आरोपी शिवांश को उसकी मां से मिलवाया। पुलिस जिप्सी में मां बेटे को देख रो पड़ी। वहीं शिवांश भी बोला कि मुझे घर ले चलो। दोनों मां-बेटे की पुलिस ने दो मिनट की मुलाकात कराई। हालांकि इस मुलाकात के दौरान पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
5 of 8
Yamunanagar Murder
शिवांश की मां ने भी मीडिया से कोई बात नहीं की। हालांकि कोर्ट पहुंचे उसके रिश्तेदारों का कहना था कि जो हुआ उस पर हमें भी दुख है, लेकिन शिवांश ऐसा लड़का नहीं था। वह पढ़ाई में कमजोर जरूर था। कुछ मिनट तक रुकने के बाद पुलिस शिवांश को लेकर जेल रवाना हो गई। अब हत्यारोपी शिवांश की अगली पेशी छह फरवरी की है, जो जेल में वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी।
विज्ञापन
6 of 8
Yamunanagar Murder
लड़कियों के सामने थप्पड़ मारने पर था प्रिंसिपल से गुस्सा
प्रिंसिपल को गोली मारने को शिवांश को इसका कोई पछतावा नहीं हो रहा है। अब भी उसका चेहरा सख्त बना हुआ है। रिमांड के दौरान उसने पुलिस को बताया कि प्रिंसिपल ने कुछ दिनों पहले उसे लड़कियों के सामने थप्पड़ मार दिया था। इससे उसमें प्रिंसिपल के खिलाफ काफी गुस्सा था। यह गुस्सा प्रिंसिपल की मौत के बाद भी शांत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
7 of 8
Yamunanagar Murder
वहीं पुलिस का दावा है कि आरोपी शिवांश ने रिमांड में यह भी पूछा कि प्रिंसिपल की मौत हुई या नहीं। उनका कहना है कि उसे घटना पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस का मानना है कि शिवांश के व्यवहार को देख ऐसा लगता है कि उसे साइको प्रोब्लम हो सकती है।
सिंगर बनने मुंबई जाना चाहता था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, शिवांश को गाने का शौक था। वह सिंगिंग में अपना कैरियर बनाना चाहता था। उसने पंजाबी पुत्त के नाम से जो अपना चैनल बनाया है, उसमें उसने पंजाबी गानों की आठ वीडियो अपलोड की है। इसमें शिवांश सिर्फ अपने होठ हिला रहा है। शिवांश चाहता था कि वह खुद गाना गाए, इसलिए बोर्ड के पेपर्स के बाद उसने सिंगर बनने के लिए मुंबई जाने का मन बनाया था।