लेडी प्रिंसिपल को मौत देने वाले स्टूडेंट को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस एंगल से जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
2 of 7
Yamunanagar Murder
हरियाणा के यमुनानगर के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल को गोली मारकर हत्या करने के आरोपी छात्र शिवांश का पुलिस ने ब्लड सैंपल लिया है। इसमें यह जानने का प्रयास किया जाएगा कही वह नशे का आदी तो नहीं है।
विज्ञापन
3 of 7
Yamunanagar Murder
दरअसल, शिवांश जिस इलाके का रहने वाला है, वहां नशे का कारोबार काफी समय से फैला हुआ है। शिवांश ने जिस प्रकार प्रिंसिपल के रूम में जाकर उसे गोलियों से छलनी कर दिया, उससे पुलिस भी हैरत में है।
4 of 7
Yamunanagar Murder
पुलिस ने अपनी जांच इस दिशा में भी घुमाई है कि जिस समय उसने प्रिंसिपल को गोली मारी, उस समय उसने कोई नशा तो नहीं किया था। गौरतलब है कि शिवांश पुराना हमीदा का रहने वाला है। इस इलाके में काफी समय से स्मैक का कारोबार चल रहा है। यहां किशोर व युवा भी नशे की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Yamunanagar Murder
वार्ड के पार्षद नवनीत शर्मा ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को उनके वार्ड के पुराना हमीदा व साथ लगने वार्ड नंबर 14 की आत्मापुरी में फैले नशे के कारोबार की शिकायत की थी।
विज्ञापन
6 of 7
Yamunanagar Murder
क्राइम पेट्रोल सीरियल देखता था शिवांश
शिवांश को दो दिन का रिमांड लेने के बाद पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में शिवांश ने पुलिस को बताया कि वह क्राइम पेट्रोल सीरियल भी देखता था। पुलिस का अनुमान है कि सीरियल देखकर ही उसने प्रिंसिपल को पिता की रिवॉल्वर से मारने का प्लान बनाया होगा। पुलिस के अनुसार शिवांश से की गई पूछताछ में सामने आया है कि जिस दिन उसने प्रिंसिपल को गोली मारी, उस दिन वह स्कूल में अकेला ही आया था।
स्कूल में पसरा सन्नाटा, स्कूल में चौकीदार भी नहीं
प्रिंसिपल रितु छाबड़ा की हत्या के बाद स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। सोमवार को बसंत पंचमी की छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद था, लेकिन स्कूल में कोई भी चौकीदार नहीं था। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के बाहर पुलिस राइडर तैनात किया गया है। स्कूल के आसपास रहने वालों के जेहन में दो दिन पहले हुई प्रिंसिपल की हत्या अब तक छाई हुई है।