फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल को मारने के बाद युवक के Facebook पर आ रहे कमेंट, कोई दे रहा गाली तो कोई...

Sun, 21 Jan 2018 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Yamunanagar Murder
एक छात्र ने स्कूल में घुसकर महिला प्रिंसिपल को गोली मार दी। अब उसके Facebook प्रोफाइल पर ऐसे कमेंट आ रहे हैं। देखिए
विज्ञापन

2 of 8
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
स्कूल में देरी से पहुंचने के कारण डांटने पर 12वीं कक्षा के एक छात्र ने शनिवार को थॉपर कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के ऑफिस में घुसकर प्रिंसिपल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई। एक गोली छाती में और दो गोलियां हाथ और एक गोली माथे के पास लगी।
विज्ञापन

3 of 8
Yamunanagar Murder
स्कूल (इंग्लिश मीडियम) में शनिवार सुबह पीटीएम चल रही थी। इसमें स्कूल स्टाफ व्यस्त था और प्रिंसिपल रितू छाबड़ा (45) अपने ऑफिस में बैठी हुई थी। इसी बीच सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुराना हमीदा निवासी स्कूल का 12वीं कक्षा का छात्र शिवांश गुम्बर पुत्र संजय गुम्बर प्रिंसिपल के कार्यालय में घुस गया। वहां पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

4 of 8
Yamunanagar Murder
इनमें 1 गोली प्रिंसिपल रितू छाबड़ा की छाती में लगी और तीन गोलियां हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। इससे प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोलियों की आवाज सुनकर स्कूल का स्टाफ, मीटिंग में बैठे पैरेंट्स व बच्चे प्रिंसिपल ऑफिस की ओर दौड़े। उन लोगों ने प्रिंसिपल को गंभीर हालत में पास के स्वामी विवेकानंद मल्टीपर्पस अस्पताल में पहुंचाया। वहां कुछ देर के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

5 of 8
Yamunanagar Murder
स्कूल से आसानी से भाग निकला आरोपी छात्र 
प्रिंसिपल पर फायरिंग करने के बाद आरोपी छात्र आसानी से स्कूल से भाग निकला। सुरक्षा के नाम पर न तो स्कूल गेट पर कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात था और न ही प्रिंसिपल रूम के बाहर। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे। यदि जीएनजी स्कूल के पास लोग उसे नहीं पकड़ते तो वह पुलिस के हाथ भी नहीं लग पाता।
विज्ञापन

6 of 8
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वारदात
प्रिंसिपल पर छात्र की ओर से की गई फायरिंग की वारदात के फोटो और पकड़े गए आरोपी की वीडियो चंद मिनटों के बाद ही व्हाट्सएप व सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद लोगों ने कॉमेंट भी दिए। घटना के बाद स्कूल व अस्पताल के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पूरे शहर में दिनभर यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। 
विज्ञापन

7 of 8
Yamunanagar Murder
फेसबुक पर आ रहे ये कमेंट
युवक के फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा- ये गलत किया तुमने, पूरे यमुनागर का नाम खराब कर दिया।
अपनी जिंदगी तो खराब की ही मैम की जिंदगी भी खराब कर दी, ऐसा नहीं करना चाहिए था। - यूजर
दिखा दी अपनी असली औकात - यूजर
विज्ञापन

8 of 8
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
लोग बोले, जब प्रिंसिपल ही सुरक्षित नहीं तो बच्चे कैसे होंगे 
भाग रहे आरोपी छात्र को कुछ लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई की। इसके बाद उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की। आरोपी को पकड़ने के बाद लोग बोले कि जब स्कूल के अंदर घुसकर उसी स्कूल के छात्र ने प्रिंसिपल पर फायरिंग कर हत्या कर दी तो वहां पढ़ने वाले बच्चे कैसे सुरक्षित रहेंगे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें