फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE में दूसरा 'खली', मैच जीता तो ताकत पता चली, जानिए कौन है?

Tue, 26 Dec 2017 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
पहलवान सतेंदर डागर
रेसलर द ग्रेट खली के बाद भारत का एक और पहलवान न सिर्फ WWE में उतरा, बल्कि जीत के साथ उनकी तरह नाम भी कमाया, जानिए कौन है?

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पहलवान सतेंदर डागर
ये रेसलर हैं सोनीपत के छोटे से गांव बाधड़ के रहने वाले सतेंद्र डागर। 6 फुट 4 इंच लंबे और 235 पाउंड के सतेंद्र डागर को WWE में 'जीतरामा' नाम से जाना जाता है। रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट में उन्होंने चाद गबले को हराकर वाहवाही लूटी। यह दूसरी बार हुआ, जब सतेंद्र ने गबले को हराया।
विज्ञापन

3 of 6
पहलवान सतेंदर डागर
हरियाणा के छोटे से गांव के अखाड़े से पहलवानी शुरू करके डब्ल्यूडब्ल्यूई तक पहुंचे सतेंदर डागर का सफर रोचक रहा है। शुद्ध शाकाहारी होने के बावजूद सतेंदर ने पहलवानी के क्षेत्र में नाम कमाया है। जनवरी 2016 में नई दिल्ली में खेले गए WWE के मुकाबले में सतेंद्र ने चाद गबले को हराकर डेब्यू किया। सतेंद्र ने यह फाइट दो मिनट में जीती थी।

4 of 6
पहलवान सतेंदर डागर
सतेंद्र डागर भारतीय कुश्ती में स्टैंडआउट हैं। वे दो बार नेशनल हैवीवेट चैम्पियन रह चुके हैं। तीन बार हिंद केसरी बन चुके हैं और अब WWE में अपना दम खम दिखा रहे हैं। सतेंदर के पिता वेदपाल हरियाणा पुलिस में थे। वह क्राइम ब्रांच में एसआई के पद से 2009 में रिटायर हो चुके। सतेंदर के दादा रामदिया भी पहलवान थे और उन्होंने छोटी सी उम्र में ही सतेंद्र को पहलवान बनाने की ठान ली थी।
विज्ञापन

5 of 6
पहलवान सतेंदर डागर
दादा जी का निधन हो गया तो सतेंदर ने खुद का अखाड़ा बनाया और प्रैक्टिस की। पिता वेदपाल, मां कृष्णा देवी और छोटे भाई सुधीर ने सतेंदर के सपनों को उड़ान देने में पूरा सहयोग किया। फिर सतेंदर चंडीगढ़ पहुंचे और प्रैक्टिस शुरू की। चंडीगढ़ में 2016 में डब्लूडब्लूई की टीम ट्रायल लेने आई थी, सतेंद्र वहां पहुंच गए और उनका सिलेक्शन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पहलवान सतेंदर डागर
अगले ट्रायल के लिए सतेंदर को दुबई बुलाया गया। यहां दुनिया भर के पहलवान आए हुए थे। वहां ट्रायल होने के 10 दिन के बाद सलेक्शन की मेल आई। इसके बाद सतेंदर ने अमेरिका में रहकर ट्रेनिंग ली और 2016 में डेब्यू कर लिया। 6 फीट 4 इंच लंबे पहलवान सतेंदर का बाइसेप्स 19 इंच का है और उसकी छाती 47 इंच की है। वह शुद्ध शाकाहारी हैं। रोज 5 लीटर दूध पीते हैं और 20 रोटियां खा जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें