रेसलर द ग्रेट खली के बाद भारत का एक और पहलवान WWE के रिंग में उतरा और 10 मिनट में अमेरिकी पहलवान को चारों खाने चित्त कर दिया।
विज्ञापन
2 of 7
पहलवान सतेंदर डागर
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 10 से 12 दिसंबर तक चले डब्ल्यूडब्ल्यूई लाइव इवेंट में सतिंदर डागर ने अमेरिका के‘द मिंज’ को जबरदस्त शिकस्त दी। चंडीगढ़ के ट्रेनी रेसलर डागर के अलावा इवेंट में कई दिग्गज रेसलरों ने मौजूदगी दर्ज कराई। डब्ल्यूडब्ल्यूई में महाबली खली के बाद डागर का नाम उनके प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
पहलवान सतेंदर डागर
डागर अमेरिकन रेसलर मिंज के साथ दस मिनट तक चली फाइट में कई उलटफेर कर चारों खाने चित कर करने में कामयाब रहे। अनुभवी खिलाड़ी मिंज को डागर ने कई बार हवा में उछालते हुए कंधों के सहारे रिंग पर पटखनी दी। मिंज ने भी पासा पलटने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
4 of 7
पहलवान सतेंदर डागर
सोमवार को सिटी पहुंचे सतिंदर डागर ने विशेष बातचीत में बताया कि देश में अपनों लोगों के सामने खेलते हुए विदेशी रेसलर्स को पटखनी देना काफी खुशी का लम्हा रहा। भारत में डब्ल्यूडब्ल्यूई के बहुत सारे फैंस हैं, जिन्होंने इस पल का आनंद लिया है।
विज्ञापन
5 of 7
पहलवान सतेंदर डागर
देश में रेसलिंग को बढ़ावा मिले
सतिंदर डागर का कहना है कि अमेरिका के बाद भारत ऐसा देश है, जहां पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के काफी संख्या में प्रशंसक हैं। वे रेसलिंग के हर मुकाबले का टीवी स्क्रीन पर आनंद लेते हैं। भारत सरकार को चाहिए कि अन्य खेलों की तरह रेसलिंग के लिए आगे आए। इसके लिए संसाधन जुटाए जाएं।
विज्ञापन
6 of 7
पहलवान सतेंदर डागर
इन दिग्गज रेसलरों की हुई फाइट
इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रोमन रेंस, फिन बेलर, बरुन स्टोमेन, एलेक्सा बिल्स, डीन एंबरोस, सेठ रोलिंस, द मिंज, सशा बैंक्स, बेले, सतिंदर डागर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। देश में डब्ल्यूडब्ल्यूई का 2016 में आयोजन हुआ था। इसके बाद दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू में आयोजित किए गए थे।
चंडीगढ़ से हुआ सफर शुरू
सतिंदर डागर का रेसलर बनने का सफर चंडीगढ़ से शुरू हुआ। यहीं से रेसलिंग की एबीसीडी सीखी। इस खेल में अपनी कड़ी मेहतन केबाद वे तीन बार हिंद केसरी के अवार्ड से नवाजे गए।