फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE जैसे रिंग में रेसलिंग करना चाहते हैं तो तैयार रहें, ये बनाएंगे 'खली'

Fri, 23 Sep 2016 11:53 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
द ग्रेट खली
रेसलिंग के दीवानों के लिए मौका। अगर आप भी WWE जैसे रिंग में रेसलिंग करना चाहते हैं तो तैयार रहें। खली आपको ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
khali
अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल कुश्ती डब्ल्यूडब्ल्यूई के चैंपियन रह चुके दलीप सिंह राणा उर्फ दि ग्रेट खली ने विशेष बातचीत में बताया कि इंडिया में मेरे जैसी कद काठी के और भी पहलवान है, उन्हें मैं ‘खली’ बनाकर रिंग में उतारूंगा।
विज्ञापन

3 of 8
khali
रियो ओलंपिक के प्रदर्शन पर खली बोले, कोई बात नहीं भले ही ओलंपिक जैसे अन्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कुश्ती प्रतिस्पर्धा के दौरान देश को मैडल कम मिले, लेकिन मैं दुनिया को एक अलग प्लेटफार्म से इंडियन पहलवानों का जलवा दिखाकर रहूंगा। इसके लिए मैने काम शुरू कर दिया है।

 

4 of 8
द ग्रेट खली - फोटो : फाइल फोटो
खली अंबाला कैंट में खेल मंत्री अनिल विज से अगले माह आठ अक्तूबर को गुड़गांव में होने वाली अपने रेसलिंग मुकाबले के बारे में चर्चा करने आए थे। खली ने कहा कि फिल्में आज किसी अच्छी चीज को प्रोमोट करने का खास माध्यम बनता जा रहा है। कुछ ऐसी फिल्में जो कुश्ती पर आधारित हैं रीलिज हो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 8
ये हैं द ग्रेट खली की तीन साल की बेटी अवलीन।
खली के मुताबिक, कुछ ऐसी फिल्में रीलिज होने वाली है, जिनमें उनकी अकादमी के पहलवान काम कर रहे हैं। हिंदी ही नहीं दूसरी भाषाओं में भी कुश्ती पर आधारित फिल्में बनाई जा रही है, उनमें भी उनके स्टूडेंट्स रोल कर रहे हैं। यह सब देश और विदेश में कुश्ती को प्रोमोट करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
पंजाब विश्वविद्यालय में द ग्रेट खली - फोटो : amar ujala
खली ने कहा कि ‘मैं इंटरनेशनल स्तर डब्ल्यूडब्ल्यूई, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ  जैसे मुकाबलों के लिए अपने जैसी कद काठी के इंडियन पहलवानों को भी तैयार कर रहा हूं। हरियाणा का सिकंदर सागर और पंजाब का लवप्रीत इसके लिए फिलहाल तैयार भी हैं। वो दिन दूर नहीं, जब इंडियन पहलवानों का डंका बजेगा।
विज्ञापन

7 of 8
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे द ग्रेट ख्‍ाली - फोटो : amar ujala
खली ने कहा कि जब मैने इंटरनेशनल रिंग में कदम रखा था, तो मैने कई रेसलरों को धूल चटाई। लेकिन अंडरटेकर से मेरी पहली फाइट थोड़ी टफ थी। मैं उनसे मैं हारा भी, लेकिन उसके बाद अन्य फाइट में मैने अंडरटेकर को हराया भी। खली के अनुसार अंडरटेकर बेहतर रेसलरों में से हैं।
विज्ञापन

8 of 8
khali daughter
खली ने कहा कि लेकिन अब दुनिया के तमाम रेसलरों से मेरा खुला चैलेंज है कि यदि उनमें दम हैं तो एक बार इंडिया की सरजमीं पर आकर मुझे हराकर दिखाएं। उनके अनुसार गुड़गांव में कई विदेशी रेसलर आएंगे, जिनसे मैं लडूंगा और ये फाइट दिलचस्प रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें