रियो ओलंपिक में मुकाबले के दौरान चोटिल हुई महिला पहलवान विनेश फौगाट ने सरकार को उनका वादा याद दिलाया तो मंत्री जी ने अनोखा जवाब दिया।
विज्ञापन
2 of 5
विनेश फोगट के इलाज का खर्च वहन करने को लेकर विज का जवाब
मंत्री अनिल विज ने कहा कि विनेश ने खुद ही मना कर दिया था और अब भी वह कहेंगी तो हम इलाज करा देंगे। वहीं, रविवार को अंबाला में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में विज ने माना कि उन्होंने विनेश के इलाज का खर्चा उठाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि उस समय खुद विनेश फोगाट ने अपना इलाज अपने स्पॉन्सर्स से करवाने की बात कही थी। ऐसे में अब विनेश चाहती है कि सरकार इलाज कराए तो वे उनका इलाज करवा देंगे।
विज्ञापन
3 of 5
विनेश फोगट के इलाज का खर्च वहन करने को लेकर विज का जवाब
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने इलाज का खर्चा सरकार द्वारा उठाए जाने का वादा किया था, लेकिन घायल विनेश को इस बात का मलाल है कि अभी तक कोई पूछने तक नहीं आया कि इलाज कैसा चल रहा है, चोट कैसी है? फिलहाल ओलंपिक खेलों में 48 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए चोटिल हुई गांव बलाली निवासी पहलवान विनेश फौगाट फिलहाल अपने घर में बेड रेस्ट पर हैं।
4 of 5
विनेश फोगट के इलाज का खर्च वहन करने को लेकर विज का जवाब
विनेश का कहना है कि रियो में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उन्हें आश्वस्त किया था कि उनके इलाज का पूरा खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। अभी तक ऐसा कुछ हुआ नहीं है। मुंबई के अंबानी अस्पताल से उपचार करवा रही हूं और सारा खर्च जेडब्ल्यू नामक स्पोंसर कंपनी ही वहन कर रही है। अभी पैर पर पैर पर प्लास्टर लगा हुआ है। 20 दिन बाद प्लास्टर खुलेगा तब चोट की वास्तविक स्थिति पता चलेगी।
विनेश फोगट के इलाज का खर्च वहन करने को लेकर विज का जवाब
विनेश फौगाट के कोच और ताऊ द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फौगाट का कहना है कि विनेश के इलाज पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। उनका मानना है कि चोट ज्यादा है, ऐसे में पहले जैसी स्थिति में वापसी करना तो मुश्किल होगा लेकिन सही तकनीक व कौशल के जरिये अगले ओलंपिक में गोल्ड प्राप्ति का लक्ष्य होगा।