फिलीपींस से आंखों का इलाज करवाने जालंधर पहुंची चार साल की बच्ची पर डाक्टरों की लापरवाही भारी पड़ गई। किरणदीप कौर की दाईं आंख खराब हो गई है। चिकित्सकों पर आरोप है कि उन्होंने बाईं आंख की जगह दाईं आंख का आपरेशन कर डाला था।
विज्ञापन
फिलीपिन्स से आंख बचाने आई, पर 'अंधी' कर डाला
2 of 6
चिकित्सकों ने शुक्रवार को लिखित तौर पर कहा था कि अगर शनिवार सुबह 11 बजे तक वह दाईं आंख में खराबी आती है तो वे जिम्मेदार होंगे। परिजनों का कहना है कि बच्ची की दाहिनी आंख खराब हो गई है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से कर दी है। चिकित्सकों को थाने में तलब किया गया है।
विज्ञापन
फिलीपिन्स से आंख बचाने आई, पर 'अंधी' कर डाला
3 of 6
लिखित शिकायत में मंदीप सिंह ने कहा कि वह मूल रूप से न्यू हरदेव नगर इलाके के रहने वाले हैं। उनकी बेटी किरणदीप कौर की बाईं आंख में नुक्स था। उन्होंने 20 मार्च को थिंद आई अस्पताल से इसका चेकअप करवाया था। चेकअप के बाद सलाह दी गई कि बच्ची की बाई आंख का आपरेशन किया जाए, तभी यह ठीक हो सकती है।
फिलीपिन्स से आंख बचाने आई, पर 'अंधी' कर डाला
4 of 6
मंदीप सिंह का कहना है कि थिंद आई अस्पताल के प्रबंधकों ने आपरेशन के लिए अस्पताल में विजिटर चिकित्सक डॉ. अमित गुप्ता और डॉ. अशोक कौशल की ड्यूटी लगाई। 27 मार्च को किरणदीप का आपरेशन किया गया। जब उसको आपरेशन थियेटर से बाहर लाया गया तो हमने देखा कि बाईं आंख के स्थान पर दाईं आंख पर पट्टी बंधी हुई थी। डॉक्टरों ने गलत आंख का आपरेशन कर दिया था।
विज्ञापन
फिलीपिन्स से आंख बचाने आई, पर 'अंधी' कर डाला
5 of 6
मंदीप सिंह ने कहा कि शुक्रवार को अस्पताल की तरफ से लिखित में दिया गया था कि अगर दाहिनी आंख में कुछ नुक्स आता है तो वह इसके जिम्मेदार होंगे। शनिवार को जब बच्ची को अस्पताल लाया गया तो उसकी दाहिनी आंख में नुक्स पता चला है। उन्होंने मांग की कि अस्पताल और चिकित्सकों का लाइसेंस रद्द किया जाए और केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
रॉबिन सांपला, प्रधान, श्री गुरु रविदास सोसाइटी ने बताया कि अस्पताल के प्रबंधकों और चिकित्सकों ने शनिवार को मान लिया है कि बच्ची की गलत आंख का आपरेशन हो गया है। इस मामले में केस दर्ज कर चिकित्सकों को गिरफ्तार किया जाना जरूरी है ताकि आगे ऐसी लापरवाही को रोका जा सके।