फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, ड्रग सरगना को पुलिस का वीआईपी ट्रीटमेंट

Sat, 28 Mar 2015 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 5
करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी के मामले के आरोपियों को पुलिस किस कदर वीआईपी ट्रीटमेंट देती है, इसका उदाहरण शुक्रवार को पंजाब के मोहाली की जिला अदालत में देखने को मिला। पेशी पर लाए गए ड्रग तस्करी के मुख्य आरोपी जगदीश भोला को स्विफ्ट कार में चार घंटे तक एसी चलाकर बैठाया गया वहीं अन्य आरोपी धूप में खड़े रहे।
विज्ञापन

देखिए, ड्रग सरगना को पुलिस का वीआईपी ट्रीटमेंट

2 of 5
हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।  ड्रग तस्करी मामले की शुक्रवार को जिला अदालत में सुनवाई थी। इस दौरान पकड़े गए चारों आरोपियों पर आरोप होने थे। ठीक ग्यारह बजे पुलिस आरोपी जगदीश भोला को स्विफ्ट कार में लेकर अदालत पहुंची। गाड़ी को सब इंस्पेक्टर स्तर का पुलिस कर्मी चला रहा था।

विज्ञापन

देखिए, ड्रग सरगना को पुलिस का वीआईपी ट्रीटमेंट

3 of 5
स्विफ्ट कार में साथ वाली सीट पर भी सब इंस्पेक्टर स्तर का पुलिस कर्मी बैठा था। कार की पिछली सीट पर भोला को बैठाया गया था। जबकि उसके दोनों साइड दो पुलिसकर्मी बैठे हुए थे। पुलिस कर्मियों ने अदालत परिसर में कार लगा दी और इसके बाद वहीं बैठकर पेशी का इंतजार करने लगे।

देखिए, ड्रग सरगना को पुलिस का वीआईपी ट्रीटमेंट

4 of 5
इसी बीच मीडिया कर्मी वहां पर पहुंच गए। लोगों और मीडिया की नजरों से भोला को बचाने के लिए पुलिस कर्मियों ने कार के शीशों पर अखबार लगा दी। पूरे तीन बजे भोला को पेशी के लिए बुलाया गया, लेकिन तीन आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए। इसके चलते अदालत ने मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, ड्रग सरगना को पुलिस का वीआईपी ट्रीटमेंट

5 of 5
इस केस में अगली सुनवाई एक अप्रैल को तय की है। अदालत में मामले के तीन आरोपी सरबजीत साबा, परमजीत पम्मा व सतिंदर धामा पेश नहीं हुए। आरोपियों की किसी अन्य मामले में पंचकूला कोर्ट में पेशी थी। इसके बाद अदालत ने तीनों के प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें