फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने खोला चारों फोगाट बहनों के जन्म का एक राज, गीता के 'संकल्प' पर भी बोलीं

Thu, 13 Jul 2017 09:10 AM IST
हनी सोनी/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
फोगाट बहनें
इंटरनेशनल पहलवान गीता फोगाट की मां दया कौर ने बेटियों के जन्म को लेकर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने बेटी द्वारा लिए गए 'संकल्प' पर भी बात की।
विज्ञापन

2 of 8
महावीर फोगाट - फोटो : अमर उजाला
फोगाट बहनों की मां दया कौर ने बेटी गीता फोगाट के दो बच्चों वाले संकल्प की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बेटी ने सराहनीय फैसला लिया है और मुझे उस पर गर्व है। गीता ही नहीं, अन्य बेटियों को भी इस तरह की पहल करनी चाहिए। बेटियों के प्रति समाज का पहले नजरिया कुछ और था, लेकिन अब इसमें काफी बदलाव आया है। मैंने खुद इस चीज को महसूस किया है।
 
विज्ञापन

3 of 8
महावीर फौगाट
दया कौर ने कहा कि पहले जमाना कुछ और था। लोगों की सोच भी कुछ और थी। पहले बेटा पैदा करने का दबाव रहता था। हम पर भी था, इसलिए हमने भी बेटे की लालसा में चार बेटियां पैदा कर दीं। लेकिन पति महावीर फोगाट ने अपनी सोच को बदलते हुए बेटियों को बेटों की तरह परवरिश दी और उनके साथ साथ मेरी सोच भी बदल गई। आज मुझे अपनी चारों बेटियों पर बहुत नाज है। 
 

4 of 8
फौगाट बहनों पर खुलकर बोलीं मां दया कौर
वहीं पिता द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने कहा कि गीता ने जो फैसला लिया वो बिल्कुल सही है। बेटी के इस फैसले से उन्हें फक्र महसूस हो रहा है। बेटा-बेटी में आज के समय फर्क समझना महामूर्खता है। गीता-बबीता की तरह ही कई बेटियों ने न केवल माता-पिता का, बल्कि देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। जनसंख्या वृद्धि एक बड़ी समस्या है और इस पर हम सबको गंभीर होना होगा। 
 
विज्ञापन

5 of 8
महावीर फोगाट - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गीता फोगाट ने एक सराहनीय संकल्प लिया है। उनका कहना है कि मैं ​सिर्फ दो बच्चे पैदा करुंगी, अब वो लड़के हों या लड़कियां। मेरी मां बेटा चाहती थी और इस चाहत में हम चार बहनें हो गईं। मैं और मेरे पति ऐसा नहीं करेंगे। ये फैसला हम दोनों ने मिल कर लिया है, हम सिर्फ दो ही बच्चे पैदा करेंगे। मेरा पूरा परिवार इस फैसले में मेरे साथ है। इसलिए शपथ लेती हूं कि दो ही बच्चे पैदा करुंगी।
 
विज्ञापन

6 of 8
महावीर फौगाट का सबसे छोटा बेटा दुष्यंत फौगाट
इंटरनेशनल पहलवान गीता फोगाट ने विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह संकल्प लिया। गीता फोगाट ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण पाना है तो पहल लोगों को ही करनी होगी। गीता फोगाट ने देशवासियों से अपील की कि अगर परिवार में दो लड़के हैं तो एक लड़की गोद ले लेनी चाहिए। अगर एक ही बच्चा चाहते हैं और वो बेटा हो जाए तो एक बेटी गोद ले लो। 
विज्ञापन

7 of 8
फौगाट बहनों पर खुलकर बोलीं मां दया कौर
वाकई हरियाणा जैसे रूढ़िवादी प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली गीता फोगाट ने यह शपथ लेकर महिला सशक्तिकरण की दिश में बड़ी मिसाल कायम की है। कन्या भ्रूण हत्या के सवाल पर गीता ने कहा कि गर्भपात बंद होने चाहिए। भ्रूण हत्या पर रोक लगाई जानी चाहिए। लड़कियों को ज्यादा जागरूक किया जाना चाहिए। यदि लड़कियां इस बात को समझ जाती हैं तो भ्रूण हत्या बंद हो जायेगी।
 
विज्ञापन

8 of 8
फौगाट बहनों पर खुलकर बोलीं मां दया कौर
कार्यक्रम का आयोजन टैक्सपेयर एसोसिएशन ऑफ भारत (टैक्सब) की तरफ से किया गया था। इसमें संस्था के अध्यक्ष मनु गौड़, महासचिव परमेश रंजन, गायक रवि त्रिपाठी, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, अर्जुन अवॉर्डी अरुण चौधरी और महिला रेसलर गीता फोगाट मौजूद थीं। वहीं यह शपथ लेते ही लोगों ने गीता फोगाट की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें