फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे छोटी महिला ने जलाया सबसे बड़ा दीया, देखिए तस्वीरें

Sat, 29 Oct 2016 09:23 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने दिलाया सबसे बड़ा दीया
दुनिया की सबसे छोटी महिला ने दीवाली के मौके पर सबसे बड़ा दीया जलाया। साथ ही लोगों से बड़ी अपील भी की। देखिए कार्यक्रम की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 8
दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने दिलाया सबसे बड़ा दीया
दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे चंडीगढ़ पहुंची। यहां वे जैन मुनि तरुण सागर के निमंत्रण पर सेक्टर-27 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के 2543वें त्रिदिवसीय निर्वाण महोत्सव में भाग लेने के लिए आईं। इस मौके पर ज्योति आमगे ने सबसे बड़ा दीया प्रज्ज्वलित किया। साथ ही महाआरती में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

3 of 8
दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने दिलाया सबसे बड़ा दीया
ज्योति ने कहा कि ‘एक संदेश देना चाहूंगी आप लोगों को, बेटी को बचाइए उनकी हत्या न क रिए। बेटी है तो संसार है। बेटी बचेगी तो सृष्टि बचेगी। बेटी घर की रौनक है। परिवार और समाज की रौनक है। मैं प्रधानमंत्री के संदेश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ हूं।’

4 of 8
दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने दिलाया सबसे बड़ा दीया
ज्योति आमगे ने कहा कि उनके ऊपर मुनिश्री तरुण सागर जी की बड़ी कृपा है। उनके आशीर्वाद से उनका भी नाम पूरे संसार में है। आमगे तो करीब दो फीट की हैं लेकिन उन्होंने तरुण सागर जी को साढ़े तीन फीट की माला भेंट की। तरुण सागर ने कहा कि दुनिया की दस बड़ी मालाओं में है यह माला।
विज्ञापन

5 of 8
दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने दिलाया सबसे बड़ा दीया
इस मौके पर तरुण सागर ने भी लोगों को संदेश​ दिया। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के आगे जोड़ रहा हूं वह है बेटी को आगे लाओ। बेटी को चूल्हा- चौका तक सीमित मत रखिए। बेटी खास है। बेटी में सब हुनर हैं।
विज्ञापन

6 of 8
दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने दिलाया सबसे बड़ा दीया
तरुण सागर ने कहा कि आप बेटी को तो बेटा कहकर पुकारते हो। बताओ कभी अपने बेटा को बेटी कहकर पुकारा है क्या? इसलिए बेटी खास है। बेटी को चंद्रमा की तरह मत बनाओ जो लोग उसे देखते रहें। उसे सूर्य की तरह बनाओ कि उसे देखने से पहले नजरें झुक जाएं।
विज्ञापन

7 of 8
दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने दिलाया सबसे बड़ा दीया
तरुण सागर ने कहा कि कहने को तो पुरुष प्रधान समाज है लेकिन बोलबाला तो देवियों का है। किसी को पैसा चाहिए तो लक्ष्मी के पास , ताकत चाहिए तो दुर्गा और बुद्धि चाहिए तो सरस्वती। उन्होंने कहा कि नारी हर हाल में भारी। समय बदला है। सोच को बदलिए। बेटा बेटी में फर्क मत कीजिए।
विज्ञापन

8 of 8
दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने दिलाया सबसे बड़ा दीया
तरुण सागर ने कहा कि स्वयं के उत्पाद को प्रोत्साहित कीजिए। दीवाली में मिटटी का दीया जलाइए। चीन की लाइटें, फुलझड़ियां मत लाइए। कितनी ही अंग्रेजी सीख लो सपने तो हिंदी में ही देखोगे। उन्होंने कहा कि एक दिया सैनिकों के नाम पर जलाइए जो हमारे लिए सरहदों पर कुर्बानियां देने के लिए तैनात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें