दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का वध हुआ तो पूरा ग्राउंड जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। तस्वीरों में देखिए, कैसे हुआ दहन।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
दुनिया के सबसे उंचे रावण का दहन
यह पुतला हरियाणा में अंबाला जिले के बराड़ा में बनाया गया था। यहां रिमोट से बटन दबा कर रावण के सिर व धड़ को अग्नि को भेंट किया।
विज्ञापन
3 of 8
दुनिया के सबसे उंचे रावण का दहन
दहन होने से पहले आतिशबाजी की गई, जिसमें एक के बाद एक अनार, पटाखा व सतरंगी फुलझड़ियां जलाई गईं। ऐसा लग रहा था, माने आसामान सतरंगी हो गया और इन्द्रदेव का इन्द्र धनुष साक्षात नजर आ गया।
4 of 8
दुनिया के सबसे उंचे रावण का दहन
वहीं, 210 फुट ऊंचे इस रावण को देखने के लिए सवेरे से ही लोगों का तांता लगा रहा। पुतले को देखने के लिए बिहार, दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ तक से लोग पहुंचे। बहुत से लोगों ने पुतले के साथ सेल्फी क्लिक की।
विज्ञापन
5 of 8
दुनिया के सबसे उंचे रावण का दहन
दशहरे के इस पावन अवसर पर ग्राउंड में मेला भी लगता है, जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें लगती है। बच्चों के लिए झूलों का विशेष प्रबंध होता है। अपनी ऊंचाई के कारण रावण का यह पुतला पांच बार लिम्का बुक में नाम रिकॉर्ड करा चुका है।
विज्ञापन
6 of 8
दुनिया के सबसे उंचे रावण का दहन
इस पुतले का निर्माण कार्य अप्रैल में ही शुरू कर दिया गया था, साथ ही इसमें लाखों रुपए की आतिशबाजी भी लगाई गई। पुतले का वजन काम करने के लिए कई प्रयोग किए गए। पुतले में इको फ्रेंडली आतिशबाजी का प्रयोग किया गया, जो सबसे कम प्रदूषण फैलाती है।
विज्ञापन
7 of 8
दुनिया के सबसे उंचे रावण का दहन
इस पुतले को बनाने में 35 क्विंटल लोहा, 20 क्विंटल बांस का प्रयोग किया गया। फाइबर ग्लास से इसका चेहरा बनाया गया।