संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे। यह लाइन अक्सर सुनी और पढ़ी जाती है और लोग उत्साह में कई सारे अंडे खा जाते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक भी हो सकता है। आगे की स्लाइड में दी जा रही जानकारी पढ़ें, आप बड़े फायदे में रहेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
अंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रस्तुत जानकारी खासकर उन लोगों के लिए जो कई अंडे खाने के साथ न तो कोई व्यायाम करते हैं और न ही ज्यादा चलते-फिरते हैं। इसका असर उनकी किडनी पर पड़ सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सेहत के लिए एक अंडा ही काफी है। यदि कोई जिम करके शरीर को हट्टा-कट्टा बनाना चाहता है तो वह अपनी डाइट के हिसाब से एक से ज्यादा अंडा खा सकता है, लेकिन इससे पहले उसे किसी आहार विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
egg
- फोटो : pixabay
अंडे को पौष्टिकता का भंडार कहा जाता है। इसमें उच्च स्तर के प्रोटीन के साथ विटामिन ए, डी, बी और बी12 भी पाया जाता है। पीजीआई की डाइटेटिक्स डिपार्टमेंट की एचओडी सुनीता मल्होत्रा ने बताया कि कोई भी खानपान अपनी जरूरत के मुताबिक करना चाहिए। व्यक्ति को ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होगी तो वह ज्यादा लेगा, लेकिन यह सब किसी विशेषज्ञ की निगरानी में होना चाहिए। हर व्यक्ति को संतुलित डाइट लेनी चाहिए।
हर व्यक्ति की अपनी जरूरतें होती हैं। यदि कोई व्यक्ति ज्यादा मेहनत करता है तो उसे ज्यादा प्रोटीन चाहिए होगा। ऐसे में वह एक से ज्यादा अंडे भी ले सकता है। जिसे जरूरत नहीं है तो उसके लिए एक ही अंडा काफी होता है। यह भी जानना जरूरी है कि सिर्फ अंडे खाने से इम्युनिटी नहीं बढ़ती। इसके लिए अंडे के साथ विटामिन सी, तरल पदार्थ, जिंक और मैग्नीशियम से भरे खाद्य पदार्थ भी खाने चाहिएं और सबसे बड़ी बात, इम्युनिटी सिर्फ एक दिन में नहीं बढ़ती। - सुनीता मल्होत्रा, विभागाध्यक्ष, डाइटेटिक्स डिपार्टमेंट, पीजीआई
4 of 6
egg
- फोटो : pixabay
डायटिशियन राशि गोयल का कहना है कि अंडे के अलावा दाल, सोयाबीन, पनीर और चिकन में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जरूरी नहीं है कि जो व्यक्ति अंडे खा रहा है, वह व्यक्ति इन चीजों का सेवन नहीं करता होगा। जरूरत से ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक साबित हो सकता है।
सामान्य व्यक्ति के लिए एक अंडा ही काफी होता है। यदि कोई व्यक्ति मसल्स बढ़ाना चाहता है तो वह डाइट के हिसाब से ले सकता है। लेकिन उसे यह भी देखना होगा कि वह अंडे के साथ दूसरी प्रोटीन डाइट कौन-सी ले रहा है। जरूरत से ज्यादा प्रोटीन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। - राशि गोयल, डायटिशियन
विज्ञापन
5 of 6
egg
- फोटो : pixa
इस तरह से अंडा खाएंगे तो पौष्टिकता कम हो जाएगी
डायटिशियन राशि गोयल ने बताया कि अंडे खाने का सबसे सही तरीका है कि उसे उबाल कर खाएं। कई लोग अंडे का रोल बनाकर खाते हैं। रोल बनाने में मैदा, तेल, नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इससे फैट और कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। बेहतर यही रहेगा कि अंडे को उबाल कर खाएं। इसमें नाम मात्र का कार्बोहाइड्रेट होता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे भी अंडे का सेवन कर सकते हैं।
अच्छे अंडे की पहचान कैसे करें
अंडा जब भी खरीदें तो उसे कान के पास लाकर हिलाकर उसकी आवाज सुनने की कोशिश करें। यदि अंडे के अंदर से कोई आवाज आ रही है तो अंडा खराब हो चुका है। दूसरा तरीका यह है कि उसे पानी में डुबोकर देखा जाए। अंडे की ऊंचाई से दोगुना पानी किसी बर्तन में डालें और उसमें अंडे को भी डाल दें। यदि अंडा डूब जाता है तो खाने योग्य है।