फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यास को लेकर वर्ल्ड चैम्पियन मैरीकॉम का बड़ा बयान, बोलीं मैंने एक संकल्प लिया है

Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्सर मैरीकॉम
पांच बार वर्ल्ड चैम्पियन रह चुकी पद्मभूषण बॉक्सर मैरीकॉम ने संन्यास को लेकर बड़ा बयान देते एक एक राज खोला। उन्होंने कहा कि मैंने एक संकल्प ले रखा है।
विज्ञापन

2 of 6
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
मैरीकॉम शनिवार को हरियाणा के रोहतक में राजीव गांधी स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय बॉक्सिंग संस्थान में पहुंची थीं। मैरीकॉम साईं की ब्रांड एंबेसडर हैं और यह बनने के बाद वे पहली बार रोहतक आई थीं। यहां एक पत्रकार ने संन्यास को लेकर सवाल ​किया तो उन्होंने कहा कि जिस दिन देश की किसी भी युवा बॉक्सर ने मुझे हरा दिया वह दिन रिंग में मेरा आखिरी होगा। अभी इतनी ताकत और रणनीति बाकी है मुझमे कि कोई रिंग में मुझे आसानी से नहीं हरा सकता।
विज्ञापन

3 of 6
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
पांच बार विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण, चार बार एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण, एक बार एशियाई खेलों का स्वर्ण और एक बार ओलिंपिक कांस्य जीतने वाली मैरीकॉम ने कहा कि कि हरियाणा में बॉक्सिंग का खूब टैलेंट है। उम्मीद करती हूं कि भविष्य में यहां से कई चैम्पियन निकलेंगे। रिटायर होने के बाद मैं अपनी बाक्सिंग एकेडमी खोलना चाहूंगी, ताकि उनमें चैम्पियन बॉक्सर तैयार करके देश ने मेरे लिए जो कुछ किया है, वो लौटा सकूं।

4 of 6
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
मैरीकॉम का कहना कि बॉक्सिंग में लड़कियों को बढ़ाने के लिए एक अकादमी खोलने का भी प्लान हैं। इसमें अपने क्षेत्र के साथ नेशनल खेलने वाली लड़कियों को वह एंट्री देंगी। अकादमी के लिए फंड जुटाने के प्रयास भी जारी हैं। वर्ल्ड चैम्पियन दिग्गज महिला मुक्केबाज मांगते चुंगेईजाम (एमसी) मैरी कॉम के अंदर देश के लिए पदक जीतने की चाह बाकी है। टोक्यो ओलिंपिक में यदि 48 किलोग्राम वर्ग शामिल रहा तो मैं इसमें जाऊंगी। अगर 51 रहा तो उसमें जाऊंगी।
विज्ञापन

5 of 6
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
मैरीकॉम ने बताया कि रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने का दर्द उन्हें अभी भी सालता है, लेकिन अब उनका लक्ष्य तय है। उनकी ख्वाहिश है कि टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतकर वहां तिरंगा लहराएं। इसके ​लिए वे अपने बॉक्सिंग पंच को ताकतवर बनाने के लिए एक्सरसाइज कर रही हैं। दिन में 15-16 घंटे अभ्यास करती हूं। फिजिकली फिट रहने के लिए भी शेड्यूल बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरीकॉम
मैरीकॉम ने बताया कि कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में देश को गोल्ड दिलाना मेरा टारगेट है। ट्रनिंग शुरू हो चुकी है। नैशनल में खेल नहीं पाई, क्योंकि संसद सत्र चल रहा था। अभी कैंप में हूं और मेरा फोकस राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल, एशियाई चैम्पियनशिप, विश्व चैम्पियनशिप और ओलिंपिक पर। अगर मैं इस समय देश को स्वर्ण पदक दिला सकी तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। अगले महीने चीन और कजाखस्तान में दो टूर्नामेंट हैं। वैसे ये ट्रेनिंग कैंप हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें