फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में कैद एक और जिंदगी बचाने को सुषमा स्वराज ने हाथ बढ़ाया, ये आदेश दिया

Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
नानक सिंह की मदद को आगे आईं सुषमा स्वराज
सोशल मीडिया के जरिये लोगों की मदद करने के लिए मशहूर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक और जिंदगी के लिए उम्मीद की किरण बनकर आगे आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तान के बजरंगी भाईजान ने ढूंढ निकाली नानक सिंह की फैमिली
मोदी सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने करीब 32 सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद एक भारतीय कैदी के बारे में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से रिपोर्ट मांगी है। इसकी जानकारी खुद विदेश मंत्री ने बुधवार को ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले 32 सालों पाकिस्तान के कोट लखपत जेल में बंद नानक सिंह के बारे में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग पर एक रिपोर्ट भेजने के लिये कहा है।
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तान के बजरंगी भाईजान ने ढूंढ निकाली नानक सिंह की फैमिली
सुषमा स्वराज ने ट्वीट में लिखा कि एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के नेता अजीजुल्लाह खान ने नानक सिंह के परिवार से मिलकर उन्हें रिहा कराने संबंधित दस्तावेज भेजने के लिये कहा है। नानक सिंह साल 1985 में भैंस चराते हुए पाक सीमा में घुस गए थे, जहां से पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

4 of 5
नानक सिंह की मदद को आगे आईं सुषमा स्वराज
परिजनों ने बताया कि बात 1985 की है। अजनाला सेक्टर में रावी दरिया से सटा स्थित गांव बेदी छन्ना में रहने वाला सात साल का नानक भैंस चराते समय पाकिस्तान की सीमा में चला गया। पाक रेंजर्स ने नानक के साथ-साथ उनकी कई भैंसें जब्त कर ली। भैंसें लौटानी न पड़ें, इसलिए नानक सिंह के बारे में पाक रेंजर्स मुकर गए। बीएसएफ ने पाक रेंजर्स से शिकायत भी की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पाकिस्तान के गांवों में भी नानक की गुमशुदगी की मुनादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नानक सिंह की मदद को आगे आईं सुषमा स्वराज
बता दें कि पंजाब के अमृतसर के नानक सिंह के लिए पाकिस्तान में बजरंगी भाईजान बने अजीजुल्लाह खान ने दावा किया है वह नानक के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे और नानक को उसके परिवार से मिलवा कर रहेंगे। वहीं, विदेश मंत्रालय की तरफ से तैयार सूची के मुताबिक, 72 भारतीय हैं, जो गलती से उधर गए थे। इनकी सजा पूरी हुए दशक से अधिक हो गया, मगर रिहाई नहीं हो सकी। इसमें मुंबई के इंजीनियर हामिद अंसारी तथा मेरठ के मोहम्मद सलमान का नाम भी शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें