इंस्पेक्टर बनना चाहती थी, लेकिन एक ठुमके से दिल लूटने वाली डांसर बन गई सपना चौधरी, जानिए आखिर क्यों और कैसे टूटा उनका सपना।
विज्ञापन
2 of 11
Sapna Chaudhary
सपना चौधरी इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं
बिग बॉस-11 में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड में एंट्री करके वाहवाही लूट रही सपना चौधरी इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं। वह खुद बताती हैं कि उन्हें नाचने गाने का शौक है, लेकिन डांसिंग को करियर बनाना पड़ेगा, ये नहीं सोचा था। वह तो पुलिस में जाना चाहती थीं, लेकिन एक घटना ने उनके सपने चूर-चूर कर दिए। दिल की ख्वाहिश दिल में ही दबी रह गई और सपना चौधरी बन गई डांसर, जिसके एक ठुमके पर आज करोड़ों तालियां बजती हैं।
विज्ञापन
3 of 11
डांसर सपना चौधरी
सपना चौधरी डांसर क्यों बनीं?
इसका जवाब देते हुए वह भावुक हो जाती हैं। कहती हैं, 12 साल की थी जब पिता की मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था, उसके बाद वे बीमार रहने लगे। पैसे की तंगी हो गई इतनी कि घर गिरवी रखना पड़ा, लेकिन वे बचे नहीं। कर्ज चुकाना था, मां भाई और बहन की जिम्मेवारी भी थी। इसलिए मुझे अपने शौक को प्रोफेशन बनाना पड़ा। पिता की मौत के बाद ही मैंने डांस करना शुरू कर दिया था और आज सपना चौधरी बन गई हूं।
4 of 11
डांसर सपना चौधरी
सपना चौधरी की एक झलक देखने को बेताब रहते हैं लोग
आज सपना चौधरी उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है, लेकिन किस्मत साथ नहीं देती। सपना चौधरी आज देश भर में स्टेज शो करती हैं और जहां भी परफॉर्म करती हैं, अपने बोल्ड डांस से महफिल लूट लेती हैं। हजारों की संख्या में लोग उनका डांस देखने पहुंचते हैं, कई बार हंगामा भी हो जाता है। सपना चौधरी को उनके गानों और डांस ने सुपरहिट बनाया कि लोग आज उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
डांसर सपना चौधरी
बिग बॉस 11 के बाद अब बॉलीवुड में एंट्री
वहीं एक गाने ने सपना चौधरी को जहर खाने पर मजबूर कर दिया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वे बच गईं, फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस दौर ने उन्हें लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में पहुंचकर सनसनी फैलाई और अब बॉलीवुड में एंट्री करके धमाल मचा रही हैं। लेकिन सपना चौधरी दीवाना बनाकर रख देने वाली सनसनी कैसे बनी, पढ़िए उनके संघर्ष की कहानी...
विज्ञापन
6 of 11
डांसर सपना चौधरी
सपना चौधरी के संघर्ष की कहानी...
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना चौधरी के कंधों पर आ गई। घर चलाने के लिए सपना चौधरी ने सिंगिंग और डांसिंग को करियर बना लिया।
विज्ञापन
7 of 11
डांसर सपना चौधरी
इसी करियर की बदौलत सपना चौधरी ने घरवालों को पाला, बड़ी बहन की शादी की। सपना चौधरी का पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ, पर बदले में कुछ नहीं मिला। फिर अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे। वो दौर ऐसा था कि महीने में 30 से 35 प्रोग्राम करती, तब जाकर घर का गुजारा होता। आज एक ही प्रोग्राम से लाखों रुपये कमाती है। इतना समय भी नहीं होता कि आराम से खा सके और सो सके।
8 of 11
सपना चौधरी
सपना चौधरी को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई। वक्त के साथ-साथ सपना चौधरी ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हो गई कि उनका प्रोग्राम देखने के लिए हरियाणा में लोग बेकाबू हो जाते थे। कई मर्तबा तो भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ती।
9 of 11
Sapna Chaudhary
इस मशहूरियत के बीच अपने ही एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने उन्हें विवादों में ला दिया। एफआईआर दर्ज हुई, जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित हुई। फेसबुक पर सपना चौधरी के खिलाफ काफी कुछ लिखा गया, जिससे आहत होकर इन्होंने जहर खा लिया। हालांकि जान बच गई, लेकिन कई दिन तक सपना चौधरी को आईसीयू में रहना पड़ा। इस दौरान भी लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ। आजकल केस हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
10 of 11
Sapna Chaudhary
इस मामले ने सपना चौधरी को और मशहूर कर दिया और वे पहुंच गईं सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में। यहां वे छह हफ्ते बिग बॉस के घर में रहीं और अपने लटकों-झटकों से सभी को दीवाना बनाए रखा। बिग बॉस से बाहर होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहीं। अब देश भर में उनके स्टेज शो कर रही हैं। उन्हें बॉलीवुड से कई ऑफर आए हैं। उनके कई गीत यूट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है।
सपना चौधरी को राजनीति में एंट्री का ऑफर भी मिला। हाल ही में उनकी पहली बॉलीवुड मूवी वीरे की वेडिंग आई। इसमें वे एक गाने में डांस करती नजर आ रही हैं। गाने के बोल हैं हट जा ताऊ..., लेकिन इस गाने के लेकर विवाद छिड़ गया है। इस गाने को साल 2006 में हरियाणा के ही सिंगर विकास कुमार ने गाया था। उन्होंने सपना चौधरी समेत मूवी की पूरी स्टार कास्ट के खिलाफ सात करोड़ का नोटिस भेज दिया है।