फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नोटबंदी फिर जीएसटी ने कमर तोड़ी, पर इन छोरियों ने इलाज कर खड़ा कर दिया

Tue, 01 Aug 2017 09:17 AM IST
सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : blogz
पहले नोटबंदी ने, फिर जीएसटी ने बुरी तरह से कमर तोड़ दी थी, हौंसले पस्त कर दिए थे। लेकिन देश की इन होनहार छोरियों ने ऐसा इलाज किया कि वो फिर से खड़ा हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : SELF
बात हो रही है खेल कारोबार की। पहले नोटबंदी तो अब जीएसटी की मार झेलने वाले खेल कारोबारियों की कमर ही टूट गई थी, मगर महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय लड़कियों के प्रदर्शन ने क्रिकेट सामान बेचने वाले कारोबारियों में जान फूंक दी है। जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में क्रिकेट का कारोबार करने वाले व्यापारियों को अब बड़े आर्डर मिलने लगे हैं। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगने के बाद से ही इंडस्ट्री में मंदी के बाद छा गए थे, जोकि पूरी तरह से नहीं बल्कि थोड़े से दूर हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : icc
जीएसटी की उलझनों ने कारोबार को ठंडा कर दिया था। खेल सामान बेचने और खरीदने का सिलसिला मानो थम सा गया था। जीएसटी लगने से क्रिकेट बैट और इस खेल से जुड़ा सामान काफी महंगा हो गया था, इसलिए व्यापारियों को आर्डर मिलना काफी हद तक कम हो गया था, लेकिन लड़कियों के वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद क्रिकेट कारोबारियों को व्यापार में काफी सहारा मिला है।

4 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ESPN
मंदी में चल रही इंडस्ट्री को अब देश के विभिन्न राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार इत्यादि से आर्डर मिलने लगे हैं। क्रिकेट कारोबारियों ने पहले से ही गोदामों में स्टॉक को तैयार रखा था, जोकि अब निकलना शुरू हो गया है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदारी प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य हरमनप्रीत कौर ने जालंधर की वर्ल्ड वाइड क्रिकेट इंडस्ट्री में तैयार हुए बल्ले का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : SELF
इंडस्ट्री के एमडी अरविंद अबरोल ने कहा कि उनकी इंडस्ट्री में तैयार हुए बैट से ही हरमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया है। हरमनप्रीत के बैट को उसकी मर्जी के अनुसार ही बनाया गया था। बैट का वजन 1150 ग्राम रखा गया। गौरतलब है कि इसी बैट से हरमनप्रीत कौर ने 115 गेंद में 171 रन की नाबाद पारी खेली थी और 20 चौके और 6 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोदी महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम चाहे विश्व कप जीतने से हार गई, मगर टीम के फाइनल तक पहुंचने के संघर्ष ने हर एक हिन्दुस्तानी का दिल जीत लिया। क्रिकेट खेल का चाहवान हर व्यक्ति अपने बेटियों को इस खेल में देखना चाहता है इसलिए अब क्रिकेट के सामान की डिमांड पहले से बढ़ने लगी है।
- अरविंद अबरोल, एमडी, वर्ल्ड वाइड क्रिकेट इंडस्ट्री, जालंधर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें