कई इंवेट्स में भी आपने बाइक राइडर्स को पल्सर पर स्टंट करते देखा होगा। लेकिन तब क्या कहेंगे जब एक हसीना इस स्टंट को करते देखेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
bike stunt
चंडीगढ़ जन मार्ग पर बीचोंबीच बिना हैंडल पकड़े बाइक पर फर्राटा भरती ‘स्टंट क्वीन’ ने ट्रैफिक पुलिस के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। सोशल मीडिया में वायरल हुए 33 सेकेंड के वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।
विज्ञापन
3 of 7
bike stunt
लड़की पल्सर को आराम से दौड़ा रही है। और हाथ छोड़ कर बाइक पर स्टंट भी दिखा रही है।
4 of 7
bike stunt
ताजा वायरल वीडियो में भी विदेशी युवती बीच सड़क पर हैंडल छोड़कर हवा में हाथ उठाए खड़ी है। कुछ युवक वीडियो बनाते हैं तो बेपरवाह होकर वह बाइक की सीट पर पीछे की लेट जाती है। इसके बाद तेजी से बाइक दौड़ाते हुए शहर की सड़कों पर गायब हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
bike stunt
वायरल वीडियो के तस्वीरों में स्टंट करती नजर आने वाली युवती शहर के वीवीआई सड़क में एक हाईकोर्ट से मटका चौक की सड़क है। इस सड़क पर सुबह से शाम तक पीसीआर और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पूरी तैनाती होती है। यह सड़क सेक्टर-17 की ओर से निकल 9 सेक्टर से होती हुई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, सचिवालय और सुखना लेक की ओर जाती है।
विज्ञापन
6 of 7
bike stunt
वायरल वीडियो में दिखने वाली विदेशी युवती द्वारा किए अफेंस में रेड लाइट जंप के एक वर्ष में ट्रैफिक पुलिस ने 926, ड्राइविंग के समय मोबाइल पर बात करने के अफेंस में 458, खतरनाक ड्राइविंग के 175 और ओवर स्पीड ड्राइविंग के 860 चालान किए हैं।
चंडीगढ़ के एसएसपी ट्रैफिक रवि कुमार का कहना है कि हम वायरल वीडियो की जांच करवा रहे हैं, वीडियो सही पाए जाने के बाद विदेशी युवती और बाइक की तलाश की जाएगी। ट्रैफिक नियमों को तोड़ना बर्दास्त नहीं किया जाएगा।