फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थीं अमनप्रीत, निजी जिंदगी में था काफी तनाव

Wed, 14 Jun 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब पुलिस लेडी कांस्टेबल ने सुसाइड की
हमेशा हंसते-मुस्कुराते हुए दिखने वाली अमनप्रीत की निजी जिंदगी में काफी तनाव था।  27 साल की महिला कांस्टेबल अमनप्रीत ने इससे पहले भी खुदकुशी की कोशिश की थी।
विज्ञापन

2 of 6
Ludhiana suicide
पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनप्रीत अब इस दुनिया में नहीं रहीं। लुधियाना के थाना जोधा में फंदा लगाकर जान देने वाली कांस्टेबल अमनप्रीत की आत्महत्या मामले की जांच कर रही पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस दिन कांस्टेबल अमनप्रीत ने आत्महत्या की थी, उससे तीन दिन पहले भी उसने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन

3 of 6
Ludhiana suicide
कांस्टेबल अमनप्रीत ने सुसाइड नोट लिख अपनी दोस्त को भी वाट्सअप पर सेंड किया था। जिसमें उसने लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। उसके वाहेगुरु ने उसे सुख नहीं दिया। जिस कारण वह जिंदगी से परेशान हो गई है और आत्महत्या कर रही है। उसके बाद उसने लिखा कि इस बारे में जस्स को बता दिया जाए कि वह मरने जा रही है। यह वहीं जस्स है, जिसका नाम कांस्टेबल अमनप्रीत ने सुसाइड नोट पर लिखा था। 

4 of 6
Ludhiana suicide
पुलिस अब मामले और भी गहराई में जांच करने में जुट गई है। कांस्टेबल अमनप्रीत कौर की आत्महत्या करने के बाद सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस बस पर पथराव कर तोड़ फोड़ करने वाले ढाई सौ अज्ञात लोगों पर थाना जोधा में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पुलिस ने कांस्टेबल विजय कुमार की शिकायत पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालना, तोड़ फोड़ करना और धमकियां देने के तहत किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Ludhiana suicide
विजय कुमार की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक जोधा में कांस्टेबल अमनप्रीत कौर की आत्महत्या के बाद खराब हुए माहौल के दौरान वह अपने साथियों के साथ सुरक्षा के लिए ड्यूटी करने आ रहे थे तो हुजूम ने उन पर हमला कर दिया और बस में तोड़फोड़ कर दी। उसने किसी तरह से अपनी जान बचाई। ड्राइवर वहां से गाड़ी भगाकर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ludhiana suicide
पुलिस अब वीडियो रिकार्डिंग के जरिये लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को डीआईजी यूरिंदर सिंह हेयर ने इलाके का दौरा किया और गांव खंडूर में रहने वाली कांस्टेबल अमनप्रीत कौर के परिजनों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ सांत्वना प्रकट की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें