फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलित करेंगी तस्वीरें

Thu, 09 Jul 2015 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
जिन दो बेटियों को कोख से जन्म दिया, उन्हें कोख से बांधकर भाखड़ा नहर में कूद गई मां। शव बाहर निकाले गए तो तस्वीरें दिल दहलाने जैसी थीं। देखिए।
विज्ञापन

बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलि‌त करेंगी तस्वीरें

2 of 10
अबोहर उपमंडल के गांव सप्पांवाली निवासी एवं हरियाणा के सिरसा जिले के गांव भावदीन में विवाहित एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ भाखड़ा नहर में कूदकर जान दे दी। ऐसा करने से पहले उसने अपने भाई व फाजिल्का निवासी बहन को फोन कर इसकी सूचना भी दी।

विज्ञापन

बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलि‌त करेंगी तस्वीरें

3 of 10
उसी आधार पर मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने तलाश शुरू की। मंगलवार शाम के समय जब सभी लोग नहर में तीनों के शवों की तलाश कर रहे थे उसके पति राजिंद्र कुमार ने भी अचानक नहर में छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। उसे गोताखोरों ने बचा कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलि‌त करेंगी तस्वीरें

4 of 10
बीस फुट गहरी नहर में नौ घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला जा सका। परिजनों के अनुसार मृतका का पति काम चोर था। वह उसे काम करने के लिए कहती थी। जिससे घर में कलह होता था। इसी वजह ने उसे बेटियों समेत आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन

बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलि‌त करेंगी तस्वीरें

5 of 10
सप्पांवाली निवासी बिमला रानी पुत्री तोताराम शाक्य का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व हरियाणा के थाना डिंग के अंतर्गत आते गांव भावदीन निवासी राजिंद्र कुमार के साथ हुआ था। बिमला के घर दो बेटियों लवप्रीत और यशोदा ने जन्म लिया। परिजनों के अनुसार बिमला व राजिंद्र में अनबन थी।

विज्ञापन

बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलि‌त करेंगी तस्वीरें

6 of 10
मंगलवार सुबह बिमला अपनी दोनों लड़कियों लवप्रीत (5) और यशोदा (2) को साथ लेकर अबोहर के लिए रवाना हुई। जाते समय बिमला ने मोबाइल से अपने भाई प्रेम कुमार व फाजिल्का में विवाहित अपनी छोटी बहन को फोन पर बताया कि वह नहर में छलांग लगा रही है।

विज्ञापन

बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलि‌त करेंगी तस्वीरें

7 of 10
गांव सप्पांवाली निवासी प्रेम कुमार परिजनों के साथ बताए स्थान पर पहुंचे। नहर किनारे बिमला के कपड़ों से भरा बैग, चप्पलें व मोबाइल बरामद हो गया। बैग से टिकट बरामद हुआ है जो उसने सिरसा से डबवाली के लिए खरीदा था लेकिन वह बीच में ही गांव खुईयां मलकाना नहर के पास दो लड़कियों सहित उतर गई।

बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलि‌त करेंगी तस्वीरें

8 of 10
बिमला के बेटियों के साथ नहर में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही उसके मायके घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों के अनुसार जब बिमला की शादी की थी तो उस समय राजिंद्र गांव में ही आरएमपी डाक्टर था। शादी के बाद उसने डाक्टरी छोड़ दी और खेती आदि करने लगा।

बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलि‌त करेंगी तस्वीरें

9 of 10
अब राजिंद्र काफी समय से बेरोजगार था। बिमला उससे हमेशा काम पर लगने की बात कहती थी। हालांकि कुछ दिन पूर्व ही राजिंद्र कहीं नौकरी भी करने लगा था लेकिन घर के खर्चे पूरे न होने के कारण बिमला ने घातक कदम उठाया होगा।

विज्ञापन

बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलि‌त करेंगी तस्वीरें

10 of 10
पुलिस ने पति राजिंद्र कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस के सुधीर कुमार ने बताया कि मृतका के पास सिरसा से डबवाली की टिकट मिली है, लेकिन वह डबवाली जाने की बजाय गांव खुईयांमलकाना उतर गई। पति राजेंद्र कुमार का कहना है कि घर से चले जाने का पता लगने पर उसने अपनी पत्नी को कॉल की थी। उसने बताया कि मैं दिल्ली जा रही हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें