फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या हुआ?, पूर्व सैनिक की पत्नी-बेटी ने दे दी जान

Mon, 28 Dec 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा,फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पूर्व सैनिक की पत्नी और उसकी बेटी ने घर में जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। मामला पंजाब के मोगा जिले के गांव सेखा कलां में शनिवार देर शाम का है। मामले की जांच कर रहे एएसआई थैली सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक जसमेल सिंह (45) अपने गांव सेखा कलां में फोटो स्टेट का काम करता है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसका बेटा कनाडा में रहता है। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक ने पहली पत्नी की मौत के बाद अपनी साली शरनजीत कौर से विवाह करवा लिया था।
विज्ञापन

आखिर क्या हुआ?, पूर्व सैनिक की पत्नी-बेटी ने दे दी जान

2 of 6
पूर्व सैनिक की बेटी मनजोत कौर ज्योति (17) मोगा में एक प्राइवेट स्कूल में बारहवीं की छात्रा थी। पूर्व सैनिक जसमेल सिंह (45) ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान में था। देर शाम को जब वह अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचा तो मां-बेटी उल्टी कर रही थी। वह दोनों को तुरंत बठिंडा अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत करार दिया। पीड़ित पूर्व सैनिक ने दावा किया कि घर में किसी तरह का कोई कलह भी नहीं था। प‌ुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

आखिर क्या हुआ?, पूर्व सैनिक की पत्नी-बेटी ने दे दी जान

3 of 6
इससे पहले पंजाब के ही फरीदकोट के जैते में वीरवार को रेलवे पुलिस के एक हवलदार की पत्नी और बेटी ने घरेलु कलह के बाद घर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। दोनों को गंभीर हालत में हवलदार की पत्नी जसविंदर कौर ( 42) और उसकी बेटी सिमरजीत कौर (19) को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और यहां से दोनों को लुधियाना रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

आखिर क्या हुआ?, पूर्व सैनिक की पत्नी-बेटी ने दे दी जान

4 of 6
बताया जा रहा है कि बीएसई नर्सिंग की छात्रा सिमरजीत कौर ने किसी विवाद के चलते पहले खुद को गोली मारी और कुछ समय के उपरांत ही उसकी मां जसविंदर कौर ने भी गोली मारकर अपनी जान देने का प्रयास किया। घटना के समय हवलदार हरजीत सिंह घर में मौजूद नहीं था और उसका छोटा बेटा भी स्कूल गया था। सुबह करीब पौने 11 बजे  गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ला निवासी तुरंत हरजीत सिंह के घर पहुंच नजारा देखकर दंग रह गए थे।
विज्ञापन

आखिर क्या हुआ?, पूर्व सैनिक की पत्नी-बेटी ने दे दी जान

5 of 6
इससे पहले कि लोग कुछ समझ ही पाते कि जसविंदर कौर ने फर्श पर पड़ी बेटी के पास पड़ा रिवाल्वर उठाया और उसने भी खुद छाती पर गोली मार ली थी। दोनों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार मां जसविंदर कौर के दिल और सिमरजीत कौर की रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी जैतो जगदीश विश्नोई, एसएचओ जसबीर सिंह पन्नू समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्या हुआ?, पूर्व सैनिक की पत्नी-बेटी ने दे दी जान

6 of 6
एसएचओ जसबीर सिंह पन्नू के अनुसार सिमरजीत कौर बठिंडा के दियोन कॉलेज में बीएसई की छात्रा है और दोनों ने खुद को गोली मारने के लिए हरजीत सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर का उपयोग किया था वहीं डीएसपी जगदीश विश्नोई के बताया कि गोली मारने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है घायल मां-बेटी के बयानों और पड़ताल के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें