फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, अक्षय कुमार की 'सिंह इंज ब्लिंग' पर बवाल क्यों हुआ?

Wed, 26 Aug 2015 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 8
अक्षय कुमार की मूवी सिंह इज ब्लिंग पर पहली बार विरोध सामने आया है। पंजाब में अकाल तख्त ने मूवी के ट्रेलर पर नाराजगी जताई है। जानिए क्यों?
विज्ञापन

देखिए, अक्षय कुमार की 'सिंह इंज ब्लिंग' पर बवाल क्यों हुआ?

2 of 8
दरअसल, अकाल तख्त के जत्‍थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह कहते हैं कि ट्रेलर में आध्यात्मिक स्थल श्री हरमंदिर साहिब को चिकन और व्हिस्की के साथ जोड़कर दिखाया गया है। हरमिंदर साहिब पंजाब की पांच महत्वपूर्ण चीजों में से एक है और इसके साथ ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

देखिए, अक्षय कुमार की 'सिंह इंज ब्लिंग' पर बवाल क्यों हुआ?

3 of 8
जत्‍थेदार ने कहा कि इस संदर्भ में अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में सैकड़ों शिकायतें पहुंची हैं। सिखों के धार्मिक स्थल और सिख धर्म के प्रतीक के प्रति इस प्रकार से की गई टिप्पणी सहन नहीं।

देखिए, अक्षय कुमार की 'सिंह इंज ब्लिंग' पर बवाल क्यों हुआ?

4 of 8
जत्थेदार ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब को व्हिस्की और चिकन के साथ बताकर निर्माता और निर्देशक ने भारी भूल की है। इस फिल्म के पोस्टर के बारे में भी अकाल तख्त साहिब के पास कई शिकायतें पहुंची हैं। सिखों के धार्मिक चिन्ह कड़े को गलत ढंग से पेश किया गया है।
विज्ञापन

देखिए, अक्षय कुमार की 'सिंह इंज ब्लिंग' पर बवाल क्यों हुआ?

5 of 8
जत्‍थेदार ने बार-बार कहा है कि किसी भी फिल्म में सिखों से संबंधित दृश्य फिल्माने से पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ विचार किया जाए। इस संदर्भ में अगली पांच सिंह साहिबान की बैठक में गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

देखिए, अक्षय कुमार की 'सिंह इंज ब्लिंग' पर बवाल क्यों हुआ?

6 of 8
मामले को लेकर जत्‍थेदार ने पंजाब सरकार को निर्देश दिए कि इस फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों के बारे में सोशल मीडिया में जो दिखाया जा रहा है, उस पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन

देखिए, अक्षय कुमार की 'सिंह इंज ब्लिंग' पर बवाल क्यों हुआ?

7 of 8
जत्‍थेदार ने फिल्म के निर्माता अश्विनी यार्दी, डायरेक्टर प्रभुदेवा और फिल्म के हीरो अक्षय कुमार को चेतावनी दी है कि इस फिल्म में आपत्तिजनक दृश्यों को तुरंत हटाया जाए। साथ ही फिल्म के निर्माता निर्देशक ने जो गलती की है, उस पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिरोमणि कमेटी को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

देखिए, अक्षय कुमार की 'सिंह इंज ब्लिंग' पर बवाल क्यों हुआ?

8 of 8
अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ का ट्रेलर इन दिनों यू ट्यूब पर वायरल है। फिल्म दो अक्तूबर को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि पंजाब में पांच वस्तुएं बहुत मशहूर हैं, गोल्डन टैंपल, भंगड़ा, कबड्डी, व्हिस्की, पगड़ी पहनकर बाइक चला रहे निहंग सिंह के साथ चिकन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें