फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagwant Mann Wife: कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जो पंजाब सीएम संग लेंगी फेरे, देखें दुल्हनिया की तस्वीरें

Wed, 06 Jul 2022 06:12 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
डॉ. गुरप्रीत कौर और भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधेंगे। गुरुवार को चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ फेरे लेंगे। 2015 में सीएम भगवंत मान ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां और बहन ने यह रिश्ता खोजा है। ऐसे में जानें कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जो बनेंगी सीएम भगवंत मान की दुल्हानिया...
विज्ञापन

2 of 5
डॉ. गुरप्रीत कौर और भगवंत मान।
48 साल की उम्र में सीएम भगवंत मान दूसरी शादी करेंगे। शादी का कार्यक्रम उनके आवास पर बेहद ही सादे अंदाज में संपन्न होगा। बेहद खास और परिवार के लोग ही कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। डॉ. गुरप्रीत कौर का संबंध एक किसान परिवार से है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र का रहने वाला है परिवार, अंबाला से की एमबीबीएस की पढ़ाई
भगवंत मान की होने वाली दुल्हन गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। वे हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं। पिहोवा की तिलक कॉलोनी में उनका घर है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई यही से पूरी की।

4 of 5
डॉ. गुरप्रीत कौर - फोटो : अमर उजाला
डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं। उनके पास गांव गुमथला गढू में करीब 50 एकड़ जमीन है। डॉ. गुरप्रीत कौर की माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं। इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता भी है। गुरप्रीत की बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवंत मान - फोटो : instagram/bhagwantmann1/
भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पंजाब सीएम की होने वाली दुल्हनियां भी सिख हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान उठा रहे हैं।  भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें