फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कैप्टन कूल ने सिक्सर किंग से किया बड़ा वादा, खूब लगाए ठहाके

Thu, 12 Jan 2017 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
युवराज और धोनी
टीम इंडिया की वनडे, टी-20 की कप्तानी छोड़ने और वनडे टीम में युवराज सिंह की वापसी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ। इसे लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह - फोटो : twitter
दरअसल ये वीडियो युवराज सिंह द्वारा पोस्ट किया गया है। इसमें कैप्टन कूल और सिक्सर किंग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ भी की है।
विज्ञापन

3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
वीडियो इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच के बाद पोस्ट किया गया। इसमें युवराज और धोनी दोनों ने ही शानदार खेल दिखाया हालांकि धोनी की टीम ये मैच हार गई थी। इस मैच में कप्तानी धोनी ही कर रहे थे।

4 of 6
धोनी और युवराज सिंह
लेकिन मैच के बाद वीडियो में धोनी ने युवराज से एक वादा किया है। उन्होंने कहा कि ‘अगर गेंद मेरे हिसाब की होगी, सही क्षेत्र में होगी और स्थिति स्वीकृति देगी तो मैं छक्का मारने की कोशिश करूंगा। आपको धन्यवाद, मैंने छह छक्के का कारनामा सर्वश्रेष्ठ जगह से देखा।'
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह
वहीं युवराज ने भी धोनी की तारीफ की और कहा ‘आप सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। आपके नेतृत्व में खेलना, तीन बड़ी चैम्पियनशिप जीतना, विश्व कप और आपके नेतृत्व में दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनना शानदार रहा।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे मौका देने के लिए धन्यवाद।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवी की वापसी पर योगराज सिंह
बता दें कि युवी की वापसी और धोनी के कप्तानी छोड़ने पर युवराज सिंह के पिता योगराज ने फिर विवादित बयान दिया था। जबकि धोनी से योगराज सिंह की नाराजगी भी जगजाहिर है। लेकिन इस वीडियो में युवी और धोनी के दोस्ती साफ देखी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें