फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद बढ़ा साक्षी मलिक का वजन, अब इतने किलो भार वर्ग में खेलेंगी

Tue, 09 May 2017 05:50 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Sakshi Malik
रियो ओलंपिक में देश के लिए पहला मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक का शादी के बाद बजन बढ़ गया है। अब वह इस भार वर्ग में खेलेंगी। 
विज्ञापन

2 of 8
Sakshi Malik
साक्षी मलिक को अपने खेल का वजन बदलना पड़ रहा है। साक्षी ने ओलंपिक में 58 किलो भार वर्ग में मेडल जीता था, लेकिन अब वजन बढ़ने पर वह एशियन चैंपियनशिप में 60 किलो में खेलने उतरेंगी। साक्षी के कारण सरिता को 58 किलो भार वर्ग में खेलना होगा।
विज्ञापन

3 of 8
Sakshi Malik
सरिता को इसके लिए दो दिन में दो किलो वजन कम करना पड़ेगा। सरिता और साक्षी दोनों के 60 किलो में क्वालीफाई करने के कारण फेडरेशन ने सोमवार को यह फैसला लिया कि साक्षी को 60 किलो तो सरिता को 58 किलो में खिलाया जाए।

4 of 8
ग्लैमरस हो गई है ये ओलंपियन पहलवान
सरिता पहले 60 किलो भार वर्ग में चयनित
साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में 58 किलो में खेलते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीता था। इसके बाद सम्मान समारोह के कारण साक्षी कई महीनों तक कुश्ती से दूर रहीं। बाद में उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की। शादी के कारण साक्षी कुछ दिनों तक प्रैक्टिस नहीं कर सकीं। इस कारण उनका वजन 58 की जगह 60 किलो हो गया।
विज्ञापन

5 of 8
Sakshi Malik
साक्षी ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में खेलने के लिए ट्रायल भी 60 किलो में दिया, लेकिन इससे पहले सरिता का चयन ट्रायल के आधार पर 60 किलो में हो चुका था। इसलिए चैंपियनशिप में 60 किलो में किसी एक को खेलना था।
विज्ञापन

6 of 8
फोर्ब्स की सूचि में साक्षी मलिक ने बनाई अपनी जगह
किसे इस भार वर्ग में खिलाना है, यह भारतीय कुश्ती फेडरेशन को तय करना था। इसका फैसला सोमवार को किया गया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने साक्षी को 60 किलो में खिलाने का फैसला लिया। पहले ही जगह पक्की कर चुकी सरिता को अब 58 किलो में खेलना होगा। इसके लिए उन्हें दो दिन में दो किलो वजन कम करना पड़ेगा। अब 10 मई को खिलाड़ियों का वेट लिया जाएगा। 
विज्ञापन

7 of 8
साक्षी मलिक की शादी
साक्षी को इनसे मिलेगी चुनौती
फेडरेशन ने साक्षी को भले ही 60 किलो भार वर्ग में खेलने की अनुमति दी हो, लेकिन इसके साथ उनकी चुनौती बढ़ गई है। 60 किलो में साक्षी को कुश्ती के दिग्गज देशों की पहलवानों से पार पाना होगा। 60 किलो भार वर्ग में कजाकिस्तान की केस्सीमोवा के अलावा कोरिया की क्योजियम किम, उज्बेकिस्तान की नबीरा इसनबेवा, जापान की रिसाको कवई के साथ मुकाबले होंगे। इनसे साक्षी को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
साक्षी मलिक
साक्षी मलिक का वजन 60 किलो है। यह फेडरेशन को तय करना था कि 58 किलो में साक्षी या सरिता में किसको खिलाया जाए। साक्षी को अब 60 किलो में खिलाया जाएगा, जबकि सरिता 58 किलो में खेलेगी।
-कुलदीप मलिक, चीफ महिला कुश्ती कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें