जब चली ठंडी हवा और मौसम हुआ खुशनुमा तो दिल मस्ती में झूमने लगे। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला चंडीगढ़ में।
विज्ञापन
जब हवा लगी चलने तो जुल्फें लगी उड़ने, बदलते मौसम की 6 तस्वीरें
2 of 6
चंडीगढ़ के मौसम की खुशनुमा तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को चिलचिलाती धूप के बाद हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में शाम के वक्त कुछ जगह बूदाबांदी तो कुछ जगह थोड़ी ज्यादा बारिश हुई।
विज्ञापन
जब हवा लगी चलने तो जुल्फें लगी उड़ने, बदलते मौसम की 6 तस्वीरें
3 of 6
चंडीगढ़ के मौसम की खुशनुमा तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का कहना है कि बूदाबांदी से फिलहाल ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली। मंगलवार को फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। दिन का तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री के पास जा सकता है।
जब हवा लगी चलने तो जुल्फें लगी उड़ने, बदलते मौसम की 6 तस्वीरें
4 of 6
चंडीगढ़ के मौसम की खुशनुमा तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
यह भी बताया गया है कि चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में 45 किलोमीटर की रफ्तार हवाएं चल सकती है। मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
जब हवा लगी चलने तो जुल्फें लगी उड़ने, बदलते मौसम की 6 तस्वीरें
5 of 6
चंडीगढ़ के मौसम की खुशनुमा तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिन का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था, जबकि रविवार रात का तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा था।
जब हवा लगी चलने तो जुल्फें लगी उड़ने, बदलते मौसम की 6 तस्वीरें
6 of 6
चंडीगढ़ के मौसम की खुशनुमा तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार से अगले तीन दिन तक ड्राई मौसम रहेगा। इससे गर्मी बढ़ सकती है। सोमवार सवेरे से तापमान अपने पूरे शबाब पर था। दोपहर के वक्त हल्के बादल छाए और शाम होते-होते कई जगह बूदाबांदी तो बारिश दर्ज की गई।