छात्र संघ चुनाव को लेकर पीयू और कॉलेजों में सियासत चरम पर है। माहौल पूरी तरह से गर्माया हुआ है। छात्र संगठन भी हिंसा पर उतर आए हैं। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
छात्र संघ चुनावः देखिए कैसे हिंसात्मक हुआ पीयू का माहौल?
2 of 10
चुनाव के लिए नामांकन भरने के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस और सेक्टर 10 स्थित खालसा कालेज में छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। सोई के नेताओं ने पुसू नेता को इतना पीटा गया कि वो बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे पीयू डिस्पेंसरी ले जाया गया जहां से जीएमएसएच-16 रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
छात्र संघ चुनावः देखिए कैसे हिंसात्मक हुआ पीयू का माहौल?
3 of 10
पुसू ने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी है। हिंसा के कारण यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेकभनोलॉजी एंड वोकेशनल ट्रेनिंग (यूआईएफटीएंडवीटी) विभाग में नामांकन प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया।
छात्र संघ चुनावः देखिए कैसे हिंसात्मक हुआ पीयू का माहौल?
4 of 10
यूआईएफटीएंडवीटी में सुबह एमए पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन के छात्र और पुसु नेता मनिंदर सिंह विभाग की छात्रा गीतिका गरिमा का डिपार्टमेंट रिप्रजंटेटिव पद के लिए नामांकन भरवा रहे थे। इसी दौरान उनकी सोई नेताओं भावेश गक्खड़, प्रदीप हायर और नवेश के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
छात्र संघ चुनावः देखिए कैसे हिंसात्मक हुआ पीयू का माहौल?
5 of 10
विभाग से बाहर आने पर तीनों ने मनिंदर को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। तीनों ने उनके माथे पर कोई नुकीली चीज मारी जिससे वे बेहोश हो गए। मनिंदर के माथे पर 5 टांके लगे हैं। मनिंदर ने बताया कि भावेश ने बाद में आकर गलती पर माफी भी मांग ली।
विज्ञापन
छात्र संघ चुनावः देखिए कैसे हिंसात्मक हुआ पीयू का माहौल?
6 of 10
हिंसा के बाद यूआईएफटी ने सभी नामांकन रद्द कर दिए। पुसु नेता प्रमोद जोशी ने कहा कि सोई का अभी यह हाल है तो बाद में क्या होगा।
विज्ञापन
छात्र संघ चुनावः देखिए कैसे हिंसात्मक हुआ पीयू का माहौल?
7 of 10
नामांकन के दौरान सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज व पीयू कैंपस में दो छात्र गुटों में नामांकन पत्र दाखिल करने की बात पर लड़ाई हुई। संबंधित थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई किया। खालसा कॉलेज में बुधवार की सुबह 10:45 बजे नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान झड़प हो गई।
छात्र संघ चुनावः देखिए कैसे हिंसात्मक हुआ पीयू का माहौल?
8 of 10
नामांकन पत्र दाखिले के समय सोई व खालसा कॉलेज स्टूडेंट यूनियन में बहसबाजी होनी लगी। धीरे-धीरे दोनों पक्षों की बहसबाजी हाथापाई में बदल गया।
छात्र संघ चुनावः देखिए कैसे हिंसात्मक हुआ पीयू का माहौल?
9 of 10
सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-26 थाना पुलिस ने दोनों पक्ष के हुड़दंगियों को काबू करके थाने लेकर गई। हालांकि, वहां एक घंटे की कार्रवाई के बाद आपस में राजीनामा हो गया।
छात्र संघ चुनावः देखिए कैसे हिंसात्मक हुआ पीयू का माहौल?
10 of 10
खालसा कॉलेज में लड़ाई की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिसर का माहौल काफी तनावपूर्ण मिला। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज परिसर खाली करवा दिया। फिलहाल, हालात पर काबू पाया गया।