फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 'लाल परी' ने गार्ड से कैसे कराई बैंक मैनेजर की हत्या?

Thu, 20 Aug 2015 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, धालीवाल,गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब के गुरदासपुर जिले में फिर दिल दहलाने वाली वारदात हुई। देना बैंक के सुरक्षाकर्मी ने बैंक मैनेजर को भून दिया। वजह बनी लाल परी। देखिए, कैसे?
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए, 'लाल परी' ने गार्ड से कैसे कराई बैंक मैनेजर की हत्या?

2 of 7
वारदात, गुरदासपुर के धालीवाल स्थित देना बैंक में हुई। मैनेजर सुरक्षा गार्ड को ड्यूटी पर शराब न पीकर आने के लिए कहता था। उसने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। इस वजह से वह नाराज था। 13 अगस्त को उसने धालीवाल ब्रांच में ज्वाइन किया था।

विज्ञापन

देखिए, 'लाल परी' ने गार्ड से कैसे कराई बैंक मैनेजर की हत्या?

3 of 7
जानकारी के अनुसार बुधवार को बैंक में रोज की तरह काम हो रहा था। करीब 11.15 बजे बैंक  मैनेजर सुभाष सिंह मन्हास व सुरक्षा कर्मी शरणजीत सिंह के बीच कहासुनी हो गई। गार्ड नशे में धुत था। अचानक वह मैनेजर के कैबिन में घुस गया और अपनी दुनाली से दो फायर किए।

देखिए, 'लाल परी' ने गार्ड से कैसे कराई बैंक मैनेजर की हत्या?

4 of 7
एक गोली बैंक मैनेजर के सिर पर लगी और दूसरी कैबिन की छत पर। गोली लगने से बैंक मैनेजर की मौत हो गई। घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया। बैंक कर्मियों ने गार्ड को पकड़कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में धारीवाल पुलिस की एसएचओ बलजीत कौर टीम के साथ मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

देखिए, 'लाल परी' ने गार्ड से कैसे कराई बैंक मैनेजर की हत्या?

5 of 7
उन्होंने तुरंत शरणजीत को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि बैंक मैनेजर सुभाष सिंह मिन्हास जम्मू के गांव अखनूर के रहने वाले थे। जबकि सुरक्षा गार्ड शरणजीत सिंह गुरदासपुर के गांव अवाण का निवासी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

देखिए, 'लाल परी' ने गार्ड से कैसे कराई बैंक मैनेजर की हत्या?

6 of 7
एसएचओ ने बताया कि सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने अपनी दुनाली गोली चलाई है। उसे भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, 'लाल परी' ने गार्ड से कैसे कराई बैंक मैनेजर की हत्या?

7 of 7
एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने अपने बयान में बताया है कि मैनेजर ने उसे चेतावनी दी थी कि यदि वह शराब पीकर बैंक आएगा तो उसे दो दिन में नौकरी से निकाल देगा। मैनेजर ने उसके खिलाफ उच्च अधिकारियों को शिकायत भी भेजी थी इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें