फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज की संगीत सेरेमनी में विराट का अनोखा अंदाज, ऐसे मनाया जीत का जश्न

Thu, 01 Dec 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 13
युवराज की संगीत सेरेमनी में विराट का अनोखा अंदाज
युवराज सिंह के संगीत और रिसेप्शन में विराट कोहली ने जमकर मस्ती की। तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया ने किस तरह युवराज की शादी के बहाने मोहाली मैच के जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

2 of 13
संगीत सेरेमनी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के द ललित होटल में युवराज सिंह और हेजल कीज की संगीत सेरेमनी संपन्न हुई। इस मौके पर होटल में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया गया। 
विज्ञापन

3 of 13
संगीत सेरेमनी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
संगीत समारोह में रात आठ बजे युवी अपनी भावी दुल्हन के साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों ने भारतीय परंपरा के मुताबिक  हाथ जोड़ते हुए वहां उपस्थित अतिथियों का अभिवादन किया और आशीर्वाद लिया। 

4 of 13
युवराज की संगीत सेरेमनी में विराट का अनोखा अंदाज
इस मौके पर युवी ने काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी तो हैजल भी काले और क्रीम रंग के डिजाइनर लहंगे में सजी हुई थी। वहीं आज फतेहगढ़ साहब के गुरुद्वारे में युवी और हैजल का आनंद कारज होगा।  
विज्ञापन

5 of 13
युवराज की संगीत सेरेमनी में विराट का अनोखा अंदाज
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए दोहरा खुशी का पल रहा। पहले मोहाली टेस्ट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट जीते और उसके बाद अपने करीबी दोस्त युवराज सिंह की शादी का मौका। 
विज्ञापन

6 of 13
युवराज की संगीत सेरेमनी में विराट का अनोखा अंदाज
टेस्ट जीत के बाद काफी खुश नजर आए कोहली ने कहा किसी भी व्यक्ति के लिए शादी जीवन में बहुत महत्व रखती है। हम सभी खिलाड़ी पार्टी में शरीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
युवराज की संगीत सेरेमनी में विराट का अनोखा अंदाज
संगीत समारोह में हिस्सा लेने केलिए भारतीय और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी और कई विदेशी मेहमान भी नजर आए। खास बात यह रही कि यह सभी भारतीय रंग में रंगे हुए नजर आए। 

8 of 13
संगीत सेरेमनी की तस्वीरें
सभी भारतीय परिधानों में वहां पहुंचे। इस दौरान होटल को आकर्षक अंदाज में सजाया गया। वहां पर स्पेशल लाइट और फूलों से बेहतरीन सजावट की गई थी।

9 of 13
संगीत सेरेमनी की तस्वीरें
मेहंदी की रस्म के बाद युवी और हैजल का खास तौर पर फोटो शूट रखा गया था। करीब एक घंटे तक चले फोटो शूट में दोनों ने अलग-अलग अंदाज में कई फोटो खिंचवाए।

10 of 13
संगीत सेरेमनी की तस्वीरें
संगीत समारोह से पहले शाम को युवी की मां शबनम सिंह और छोटा भाई जोरावर सिंह साथ में होटल पहुंचे। इतना ही नहीं दोनों ने मुस्कुराते हुए फोटो भी खिंचवाए। बातचीत के दौरान जोरावर सिंह काफी खुश और उत्साहित दिखाई दिए।

11 of 13
संगीत सेरेमनी की तस्वीरें
युवी के रिसेप्शन पार्टी में शिरकत करने वाले विदेशी और भारतीय मेहमानों के लिए खास व्यंजनों का इंतजाम किया गया। इन व्यंजनों का मेहमानों ने खासा लुत्फ उठाया। मेहमानों ने सरसों का साग, मक्के की रोटी, दाल, घी शक्कर के व्यंजनों का स्वाद चखा। साथ ही मलाई कुल्फी,  जलेबी और रबड़ी का भी खूब लुत्फ उठाया।

12 of 13
संगीत सेरेमनी की तस्वीरें
संगीत और रिसेप्शन से पहले मंगलवार को दोपहर 12 बजे के करीब होटल में युवी और हैजल पहुंच गए थे, यहां पर मेहंदी की रस्म का आयोजन किया गया। हैजल के हाथों में युवराज के नाम की मेहंदी लगाई गई। 
विज्ञापन

13 of 13
संगीत सेरेमनी की तस्वीरें
इस मौके पर खास मेहमान ही आमंत्रित थे। जिनमें हैजल की मां और पिता और भाई भी था, वहीं युवराज की मां शबनम सिंह, भाई जोरावर और परिवार के चुनिंदा सदस्य थे। मेहंदी की रस्म की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया गया। जिसमें युवी और हैजल साथ दिख रहे थे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें