पंजाब के अबोहर में रेप के आरोपियों के लोगों ने हाथ-पैर काट डाले। एक की मौत की खबर फैली तो हिंसा हो गई। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
कारोबार की रंजिश में दो के हाथ-पैर काटे, भीड़ ने किया बवाल
2 of 8
मामला, शराब कारोबार की रंजिश का बताया जा रहा है। शराब कारोबारी के एक गुट के युवक भीम और गुरजंट जंटा के खिलाफ बीती 03 दिसंबर को एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
कारोबार की रंजिश में दो के हाथ-पैर काटे, भीड़ ने किया बवाल
3 of 8
पुलिस सबूत न होने का बहाना बनाकर भीम और गुरजंट को गिरफ्तार करने से बचती रही। राज़ीनामे को लेकर भीम टांक ग्रुप को शराब कारोबारी के दूसरे हैरी ग्रुप के साथ बात करने के लिए फार्म हाउस बुलाया।
कारोबार की रंजिश में दो के हाथ-पैर काटे, भीड़ ने किया बवाल
4 of 8
जैसे ही भीम व जंटा फॉर्महाउस पहुंचे, वहां मौजूद हैरी ग्रुप ने लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। फिर भीम के दोनों हाथ और दोनों पांव काट दिए। जबकि जंटा का एक पांव और एक हाथ काटा। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। भीम ने अमृतसर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कारोबार की रंजिश में दो के हाथ-पैर काटे, भीड़ ने किया बवाल
5 of 8
भीम के मरने की खबर फैलते ही अबोहर में लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा करने लगे। जबरन दुकानें बंद कराईं गईं। कई जगह तोड़-फोड़ की। भीड़ ने शराब ठेके को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
कारोबार की रंजिश में दो के हाथ-पैर काटे, भीड़ ने किया बवाल
6 of 8
मामला, बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और अबोहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। एसपी हरजीत सिंह ने बताया कि 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अज्ञात लोगों पर हत्या, इरादा-ए-कत्ल का केस भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
कारोबार की रंजिश में दो के हाथ-पैर काटे, भीड़ ने किया बवाल
7 of 8
घटना से गुस्साए लोग देर रात बड़ी संख्या में पुराने फाजिल्का रोड पर एकत्रित हुए और दो शराब ठेकों समेत एक अहाते पर हमला कर उसमें आग लगा दी। इसके साथ ही तीन अन्य दुकानों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने सब्जी मंडी चौक वाले ठेके को तोड़ डाला। दहशत में आए लोग दुकानें बंद करके भाग गए।
कारोबार की रंजिश में दो के हाथ-पैर काटे, भीड़ ने किया बवाल
8 of 8
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलकार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को वहां से खदेड़ा। देर रात तक पूरे शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी वीरचंद व थाना प्रभारी बलकार ने कहा कि वे शहर में शांति व्यवस्था को किसी भी रूप में भंग नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ठेकों पर आग लगाने व तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।