फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति को पीटने वाला 'दरिंदा' दोबारा गिरफ्तार

Sun, 13 Dec 2015 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
बुजुर्ग दंपति से मारपीट का वीडियो वायरल होते ही चंडीगढ़ पुलिस ने किरकिरी होते देख आरोपी युवक को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। पहले उसे रिहा कर दिया था। देखिए, पूरा मामला।
Trending Videos
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति को पीटने वाला 'दरिंदा' दोबारा गिरफ्तार

2 of 8
बुधवार रात को नशे में धुत युवक राजीव ने बुजुर्ग दंपति की बड़ी बेरहमी से पिटाई की थी। उसकी ये सारी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति को पीटने वाला 'दरिंदा' दोबारा गिरफ्तार

3 of 8
पहले पुलिस ने मारपीट करने का मामला दर्ज किया था। इसमें आरोपी युवक की एसडीएम के पास ही जमानत हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों की नींद ख्रुली और युवक पर चार और धाराएं लगाकर दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

बुजुर्ग दंपति को पीटने वाला 'दरिंदा' दोबारा गिरफ्तार

4 of 8
पुलिस वीरवार शाम तक बुजुर्ग दंपति पर समझौता करने का दबाव बनाती रही। जब पीड़ित नहीं माने तो मामूली मारपीट की धाराएं लगाकर गिरफ्तार किया। जिसकेतहत आरोपी को एसडीएम के पास से ही जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति को पीटने वाला 'दरिंदा' दोबारा गिरफ्तार

5 of 8
शुक्रवार को जब मारपीट का वीडियो वायरल हुआ और चारों तरफ यूटी पुलिस की किरकिरी होने लगी तब जाकर चार और धाराएं लगाकर युवक को दोबारा गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 323, 341, 452 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति को पीटने वाला 'दरिंदा' दोबारा गिरफ्तार

6 of 8
जहां एक तरफ आरोपी युवक को अपने किए का जरा भी पछतावा नहीं था, वहीं बुजुर्ग दंपति सुबह से ही सेक्टर 19 थाने के बाहर पहुंच गए थे और आरोपी युवक द्वारा सबके सामने माफी भर मांग लेने पर उसको माफ कर देने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति को पीटने वाला 'दरिंदा' दोबारा गिरफ्तार

7 of 8
पूरा दिन बुजुर्ग दंपति घटना को याद कर रोते रहे। साथ में उसका बेटा भी रो रहा था उसका कहना था कि आरोपी उसका दोस्त था और अगर वह उनकेसाथ ऐसी हरकत करता तो भी ठीक था पर उसके बूढ़े मां बाप की पिटाई की। उसका कहना था कि वीडियो देखकर उसका खून खौल उठता है।
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति को पीटने वाला 'दरिंदा' दोबारा गिरफ्तार

8 of 8
पुलिस ने शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आज आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करेगी और अदालत से अपील करेगी की उसको जेल भेजा जाए, क्योंकि आरोपी में घटना के बाद भी कोई पछतावा नहीं है।
आरपी उपाध्याय, आईजी, चंडीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें