कारें और हार्ले डेविडसन बाइक्स एक साथ चंडीगढ़ की सड़कों पर दौड़ती नजर आईं तो लोग देखते ही रह गए। तस्वीरों में देखिए ये खूबसूरत नजारा।
विज्ञापन
2 of 10
चंडीगढ़ में विंटेज कार और हार्ले बाइक्स की रैली
- फोटो : अजय वर्मा
मौका था चंडीगढ़ में वर्ल्ड टूरिज्म डे सेलिब्रेशन के आगाज का। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शहर में विंटेज कर रैली निकाली गई। इस बार रैली में हार्ले डेविडसन बाइक भी देखने को मिली। 50 से ज्यादा हार्ले और इतनी ही विंटेज कारें सड़कों पर निकलीं तो जो जहां था, वहीं खड़े होकर ये अनोखा नजारा देखने लगा।
विज्ञापन
3 of 10
चंडीगढ़ में विंटेज कार और हार्ले बाइक्स की रैली
- फोटो : अजय वर्मा
रैली को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और सांसद किरण खेर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ओपन हैंड से शुरू होकर सुखना लेक पर जाकर खत्म हुई। इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जगहों-जगहों पर रंगारंग कार्यक्रम और हैरान कर देने वाले करतब भी लोगों ने दिखाए। पहली बार ऐसा हुआ कि रैली में कारों के साथ बाइक नजर आईं।
4 of 10
चंडीगढ़ में विंटेज कार और हार्ले बाइक्स की रैली
- फोटो : अजय वर्मा
गौरतलब है कि 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे है। इसके उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में तीन दिवसीय सेलिब्रेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाता है। इसके तहत सुखना लेक पर सुप्रभात कार्यक्रम में इंडियन क्लासिकल एंड फ्यूजन पर आधारित संगीत कार्यक्रम हुआ। म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में हेल्थ एंड वेलनेस कॉनक्लेव का आयोजन किया गया और उसके बाद रैली निकाली गई।
विज्ञापन
5 of 10
चंडीगढ़ में विंटेज कार और हार्ले बाइक्स की रैली
- फोटो : अजय वर्मा
कल 26 सितंबर को सुबह 6.30 बजे सुखना लेक से ओपन हैंड मॉन्यूमेंट तक रन फॉर टूरिज्म आयोजित होगी। शाम 6.30 बजे इंडियन कल्चरल बोनाजा कार्यक्रम के तहत सेक्टर-17 प्लाजा में पंजाब, असम, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम आदि राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। 27 सितंबर, मंगलवार शाम 6.30 बजे म्यूजिकल इवनिंग में अली ब्रदर्स अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
6 of 10
रैली में हिस्सा लेने के लिए उमड़े हार्ले डेविडसन राइडर्स
- फोटो : अजय वर्मा
वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर आयोजित रैली में उमड़े हार्ले डेविडसन बाइक राइडर्स।
विज्ञापन
7 of 10
चंडीगढ़ में विंटेज कार और हार्ले बाइक्स की रैली
- फोटो : अजय वर्मा
वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर आयोजित रैली में स्टंट दिखाता एक कलाकार।
8 of 10
चंडीगढ़ में विंटेज कार और हार्ले बाइक्स की रैली
- फोटो : अजय वर्मा
रैली के दौरान मौजूद सांसद किरण खेर और प्रशासक वीपी सिंह बदनौर।
9 of 10
चंडीगढ़ में विंटेज कार और हार्ले बाइक्स की रैली
- फोटो : अजय वर्मा
विंटेज कार मालिकों से मिलते हुए सांसद किरण खेर और प्रशासक वीपी सिंह बदनौर।