फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराला कांडः वर्णिका कुंडू की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर का असली सच

Wed, 09 Aug 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
वर्णिका कुंडू की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
हाई प्रोफाइल छेड़छाड़ केस में पीड़िता वर्णिका कुंडू की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसका असली सच वो खुद बता रही हैं, आप भी जानिए।
विज्ञापन

2 of 7
Chandigarh Case
वर्णिका कुंडू का कहना है कि मुझे बदनाम करने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, लेकिन ये सिर्फ एक साजिश है। भले ही मेरी झूठी बदनामी कर दो, लेकिन मैं पीछे नहीं हटेगी। मुझे मालूम था, ऐसी कोशिश की जाएगी। पर मैं इससे कमजोर होने वाली नहीं हूं।
विज्ञापन

3 of 7
Chandigarh stalking case
वर्णिका ने बताया कि जो तस्वीर सोशल मीडिया पर घूम रही है, वह काफी पुरानी है। उसमें जो दो लड़के हैं, वह विकास बराला नहीं है, बल्कि मेरे बेहद पुराने दोस्त हैं। झूठी बातें बता रहे हैं। मैं विकास बराला को न जानती हूं, न ही पहचानती हूं।

4 of 7
subhash brala son charged for molestation
बता दें कि भाजपा नेता शायना एनसी के ट्विटर हैंडल से भी तस्वीर पोस्ट की गई। जब यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बीजेपी नेता ने दावा किया कि उसका अकाउंट हैक हो गया था। एक टीवी चैनल ने इंटरव्यू के दौरान वर्णिका को यह तस्वीर दिखाई और इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह काफी पुरानी तस्वीर है।
विज्ञापन

5 of 7
subhash brala son charged for molestation
वर्णिका ने इस बात से साफ इनकार किया कि इसमें दिख रहा एक युवक विकास बराला है। इस बीजेपी नेता शाइना एनसी के ट्विटर हैंडल से भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया कि पीड़ित बेटी विकास बराला के साथ। हालांकि उसके बाद कहा कि उनकी उनका ट्विटर एकाउंट हैक कर दिया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
subhash brala son charged for molestation
वहीं वर्णिका के पिता ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी राजनेता से नहीं है। बल्कि लड़ाई दो अपराधी युवकों के साथ है, जिन्होंने मेरी बेटी को परेशान किया। पिता ने कहा कि आरोपी लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं, उनको सब कुछ पता है। आरोपियों को सजा दिलवाना मेरी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वर्णिका कुंडू की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
वरिष्ठ आईएएस ने दावा किया है कि उनके पास मामले को भुनाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता आए, लेकिन उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि इस मामले में कोई राजनीति न की जाए, लेकिन अभी तक भाजपा की तरफ से कोई संदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें