फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं, पीड़िता की भावुक अपील

Fri, 29 Dec 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
चीफ खालसा दीवान के प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा के साथ वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली पीड़ित महिला सामने आई है और लोगों से एक खास अपील की है, देखिए
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा का वायरल अश्लील वीडियो का मामले में श्री अकाल तख्त साहिब से निंदा करते हुए कहा कि इस वीडियो में सिख धर्म और सिख मर्यादाओं का हनन हुआ है। चड्ढा को श्री अकाल तख्त साहिब ने स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

3 of 6
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
उधर, महिला टीचर ने चड्ढा के खिलाफ पंजाब पुलिस के डीजीपी को लिखित शिकायत करने के साथ-साथ स्थानीय पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव को भी उसकी एक प्रति भेजी। इसमें महिला टीचर ने खुद अश्लील वीडियो को सही मानते हुए बताया कि चड्ढा ने पहले तो उसे अपने विश्वास में ले, डरा-धमका व कई प्रकार के दबाव बनाकर उसके साथ न सिर्फ अश्लील हरकतें करनी नहीं शुरू की, बल्कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया था। महिला टीचर ने चड्ढा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है। 

4 of 6
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
पांच सिंह साहिबान की अगामी होने वाली बैठक में चड्ढा को बुलाया जाएगा। उनकी सभी सेवाओं पर श्री अकाल तख्त साहिब से तुरंत रोक लगा दी गई है। दो दिन पहले चड्ढा का अश्लील वीडियो वायरल के बाद सीकेडी के साथ-साथ सिख पंथ में भी चड्ढा को लेकर ही चर्चाएं छिड़ गई हैं। उम्रदराज चड्ढा जिस महिला के साथ वीडियो में दिख रहे हैं, वह महिला उनकी बेटी की उम्र से भी कम है। 
विज्ञापन

5 of 6
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
ऐसे में चड्ढा के खिलाफ जहां महिला ने डीजीपी को शिकायत की है वहीं महिला ने चड्ढा के बेटे से भी जान का खतरा बताया है। महिला ने अश्लील वीडियो पर स्पष्टीकरण भी दिया है कि चड्ढा उन्हें बेटी कहा करता था, लेकिन उस दिन उसने जबरदस्ती वीडियो बनाई, वो अपने फोन से सेल्फी लेना चाहता था, मैंने रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
चड्ढा की सेवाओं पर रोक, निकाला नहीं गया
श्री अकाल तख्त साहिब से जारी फरमान में चरणजीत सिंह चड्ढा की सेवाओं पर रोक लगाई गई है, उन्हें निकाला नहीं गया है। फिलहाल चड्ढा चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान हैं। खालसा कालेज गवर्निंग काउंसिल के उप प्रधान, जीएनडीयू के सिंडीकेट सदस्य, पंजाब लॉन टेनिस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी, पंचशील हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी के प्रधान, पंजाब एंड हरियाणा फाइनांस कंपनी एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य, चड्ढा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें