फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स में भर्ती को लेकर बदला गया एक नियम, जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे

Thu, 28 Dec 2017 09:41 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
इंडियन एयरफोर्स राडार अपग्रेडेशन सिस्टम
भारतीय वायुसेना में भर्ती को लेकर एक बड़े नियम में बदलाव किया गया है, जान लेंगे तो एग्जाम देने में कोई दिक्कत नहीं आएगी और फायदे में रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
इंडियन एयरफोर्स राडार अपग्रेडेशन सिस्टम
दरअसल, एयरफोर्स भर्ती परीक्षा के लिए युवाओं को अब दूसरे राज्यों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। परीक्षा सेंटर इतनी दूरी पर ही बनेंगे कि युवा एक ही दिन में परीक्षा देकर घर वापस लौट सकें। एयरफोर्स अथॉरिटी ने देशभर में परीक्षा केंद्रों की संख्या 125 से बढ़ाकर लगभग 760 करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

3 of 6
इंडियन एयरफोर्स
इन केंद्रों की दूरी भी इस तरह से रखी जाएगी कि संबंधित राज्यों के युवाओं को परीक्षा के दौरान ज्यादा दूर न जाना पड़े। फिलहाल एयरफोर्स अथॉरिटी के देशभर में सौ से अधिक ऑफिसर कैडेर एग्जाम केंद्र और सिर्फ चौदह एयरमैन सिलेक्शन एग्जाम केंद्र मौजूद हैं।

4 of 6
इंडियन एयरफोर्स
ऐसे में एयरमैन भर्ती परीक्षा के दौरान युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विभिन्न राज्यों से युवा इन सेंटरों पर एक दिन पहले पहुंचते हैं और फिर केंद्रों के आसपास सड़कों के किनारे रात काटते हैं। इसके अलावा देश में किसी भी यूटी (केंद्र शासित राज्य) में तो यह केंद्र ही नहीं था।
विज्ञापन

5 of 6
इंडियन एयरफोर्स
केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने से अगले छह महीनों में करीब छह लाख युवाओं का फायदा होगा। एयरफोर्स अथॉरिटी के अनुसार अगले छह महीने में करीब दो लाख युवाओं के ऑफिसर कैडेर एग्जाम और चार लाख युवाओं के एयरमैन पद के लिए आवेदन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Indian Airforce - फोटो : File Photo
पिछले दिनों ही एयरफोर्स अथॉरिटी ने जनवरी 2018 से अपनी परीक्षा को ऑनलाइन करने का फैसला लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें