फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम अध्यापक का वीडियो वायरल: कक्षा दो की छात्रा के गालों पर बरसाए थप्पड़, बच्ची गिर पड़ी पर नहीं पसीजा दिल

Tue, 09 Aug 2022 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
बच्ची को पीटता अध्यापक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटते अध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला हरियाणा के पंचकूला जिले का है। यहां के सेक्टर-2 स्थित माजरी गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में एक अध्यापक बच्ची को बेरहमी से पीटता है।
विज्ञापन

2 of 5
मार खाते-खाते जमीन पर गिर पड़ी बच्ची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक जेबीटी अध्यापक है। यह तो नहीं कहा जा सकता है कि यह वीडियो कितना पुराना है, मगर इसके सामने आने से लोगों में रोष बना है। 
विज्ञापन

3 of 5
बच्ची को पीटता अध्यापक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो में दिख रहा है कि अध्यापक छोटी बच्ची को स्कूल के पीछे लेकर जाता है और उसके गाल पर जोर-जोर से थप्पड़ मारना शुरू कर देता है। बच्ची बचने के लिए अपने हाथों से चेहरे को ढंकने का प्रयास करती नजर आ रही है। मगर अध्यापक को उस पर जरा भी रहम नहीं आता। 

4 of 5
बच्ची पर थप्पड़ बरसाता अध्यापक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह इतनी जोर से थप्पड़ मारता है कि बच्ची नीचे भी गिर जाती है। बच्ची को 15 से 20 थप्पड़ मारने के बाद अध्यापक बच्ची को वापस ले जाता है। वीडियो में दिख रही बच्ची स्कूल ड्रेस में है और उसके कंधे पर स्कूल बैग भी टंगा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज होने के कारण वीडियो में आवाज नहीं है। हालांकि बच्ची को पीटते समय उसके चेहरे पर गुस्से के भाव साफ नजर आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्ची को पीटते अध्यापक का वीडियो वायरल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर इसकी पुष्टी होती है तो संबंधित अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  - सतपाल कौशिक, उप जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें