फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के कप्तानी छोड़ने और युवी की वापसी पर इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Tue, 10 Jan 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
धोनी और युवराज सिंह
टीम इंडिया की टी-20 और वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही है। अब एक और पूर्व खिलाड़ी ने धोनी पर बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
धोनी
धोनी से किसी की तुलना करना मुमकिन नहीं है, क्योंकि धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को बुलंदियों पर पहुंचाया। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट में नंबर-1 बनाने के साथ-साथ टी-20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड कप का खिताब भी जिताया। 
विज्ञापन

3 of 6
मदन लाल
यह बात सोमवार को शहर में पहुंचे पूर्व आलराउंडर मदन लाल ने कही। लोढ़ा समिति की सिफारिशों को आधार बनाकर बीसीसीआई पर कदम उठाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उनका मानना है कि देश की उच्चतम अदालत यह सब सुधार की दिशा में कर रही है। इसके लिए तो बदलाव किए जाते ही हैं। उनके अनुसार इसमें कोई शक नहीं कि बीसीसीआई ने भी अच्छा कार्य किया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट और भी बेहतर करना चाहता है।

4 of 6
मदन लाल
बोर्ड में क्रिकेटरों को तवज्जो दी जानी चाहिए
यह पूछे जाने पर कि अगर सुप्रीम कोर्ट सुधार के लिए कार्य कर रही है तो फिर बीसीसीआई ने सिफारिशों को लागू करने की दिशा में इतनी देर क्यों की। इस पर मदन लाल का कहना था कि ये बातें सर्वोच्च कोर्ट और बीसीसीआई के बीच की हैं। इसमें वह कोई भी राय नहीं दे सकते। 
विज्ञापन

5 of 6
बीसीसीआई - फोटो : getty
हालांकि उनका कहना है कि वह इस बात से सहमत हैं कि बोर्ड में अधिक से अधिक क्रिकेटरों को तवज्जो दी जानी चाहिए। उनके अनुसार यह सब बीसीसीआई पर निर्भर करता है कि वह सिफारिशों को किस तरह से लागू करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवराज सिंह
युवी को मौके को भुनाना चाहिए
तीन साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर युवराज सिंह के बारे में मदन लाल ने कहा कि युवराज के बारे में कहा की वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह सब उसी का नतीजा है अब युवी को इस मौके को भुनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें