फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDH Owner Death: कलाकार ने खास अंदाज में दी धर्मपाल गुलाटी को श्रद्धांजलि, उन्हीं के मसाले से बनाई खूबसूरत तस्वीर

Fri, 04 Dec 2020 12:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
MDH मालिक धर्मपाल गुलाटी की मौत: कलाकार वरुण टंडन। - फोटो : अमर उजाला
मसाला किंग धर्मपाल गुलाटी के निधन के बाद उनके चाहने वाले अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ग्राफिक्स डिजाइनर वरुण टंडन भी उन्हें में से एक हैं, जिन्होंने एमडीएच मसाले से ही धर्मपाल गुलाटी की एक तस्वीर तैयार की है। वरुण ने बताया कि इस तस्वीर को तैयार करने में उन्हें पूरे आठ घंटे लगे हैं। एमडीएच के मालिक 98 साल के महाशय धर्मपाल गुलाटी का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
MDH मालिक धर्मपाल गुलाटी की मौत: मसाले से बनाई तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
पहले सफेद कागज में उनका चित्र उकेरा। उसके बाद एमडीएच के किचन किंग मसाले को चिपका दिया। वरुण ने बताया कि धर्मपाल उद्यमिता के एक रोल मॉडल थे। उन्होंने अपने छोटे से उत्पाद को मेहनत से शिखर तक पहुंचा दिया। वरुण पोर्टेट बनाने में माहिर माने जाते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
MDH मालिक धर्मपाल गुलाटी की मौत - फोटो : ANI
वरुण ने इससे पहले वह हॉकी के लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर की तस्वीर हॉकी व बॉल से, महात्मा गांधी की तस्वीर नमक से, जसपाल भट्टी की तस्वीर स्माइली स्टीकर से और ली कार्बूजिए की तस्वीर सीमेंट से बना चुके हैं।

4 of 5
MDH मालिक धर्मपाल गुलाटी की मौत: पूरी फोटो तैयार होने से पहले की तस्वीर। - फोटो : ANI
वरुण चंडीगढ़ में लगने वाली प्रदर्शनियों में भाग लेते रहते हैं। सात साल तक वह चंडीगढ़ में ही रहे हैं। साल 2015 में वह जालंधर चले गए और वहीं पोर्टेट बनाना सीखा। बता दें कि मसाला ब्रांड एमडीएच के मालिक 'महाशय' धर्मपाल गुलाटी का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। वे 98 साल के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MDH मालिक धर्मपाल गुलाटी की मौत: वरुण टंडन। - फोटो : अमर उजाला
खबरों के मुताबिक, गुलाटी का पिछले तीन हफ्तों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने सुबह 5:38 बजे अंतिम सांस ली। इससे पहले वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे। हालांकि बाद में वे ठीक हो गए थे। पिछले साल उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें