फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day: इस कपल की लव स्टोरी पढ़कर दिल भर आएगा, गजब का प्यार

Wed, 14 Feb 2018 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
लवर्स
प्यार करने वाला हो तो ऐसा...पढ़िए एक शख्स की दिलचस्प कहानी, जिसने एक जिंदगी को न केवल हंसना सिखाया, बल्कि उसे जीने का मकसद भी दिया।
विज्ञापन

2 of 8
लवर्स
इस कहानी में सुनील (काल्पनिक नाम) है और एक एचआईवी पॉजीटिव लड़की गीत है। सुनील पंजाब के जालंधर का रहने वाला है और गीत से बेपनाह प्यार करता है। गीत तलाकशुदा है और एचआईवी पॉजीटिव है, लेकिन सुनील के प्यार ने उसे नई जिंदगी दी। उसे फिर से हंसना-खेलना सिखाया। उसकी निराश हो चुकी जिंदगी में रंग भरे।
विज्ञापन

3 of 8
लवर्स
यह लव स्टोरी 2009 में शुरु हुई थी और 2011 में शादी तक पहुंची। सुनील दिल्ली में एड्स के खिलाफ अभियान चलाने वाली एक एनजीओ से जुड़ा हुआ था। वह एड्स जागरुकता रैलियां आयोजित करता था। एक दिन सुनील अपनी बहन के यहां एक पार्टी में गया। पार्टी में उसकी मुलाकात बहने के पड़ोस में रहने वाली गीत से हुई।

4 of 8
लवर्स
सुनील को पता चला कि गीत का तलाक हो चुका है और वह एचआईवी पॉजीटिव है। लेकिन सुनील वह पसंद आई तो उसने गीत से मिलना-जुलना बढ़ा दिया, लेकिन वह उसे इग्नोर करती थी। करीब एक साल तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान सुनील ने गीत को अहसास नहीं होने दिया कि वह उसके बारे में सब जानता है।
विज्ञापन

5 of 8
लवर्स
सुनील गीत को अपना बनाने की ठान चुका था। मौका मिलते ही सुनील ने गीत को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। सुनील का प्रपोजल सुनते ही गीत के होश उड़ गए और उसने मना कर दिया। महीना बीत जाने के बाद सुनील अपनी बहन को लेकर गीत से मिलने गया और उससे खुलकर बात की।
विज्ञापन

6 of 8
लवर्स
सुनील ने गीत की काउंसलिंग की और उसे समझाया कि एचआईवी पॉजीटिव होने का मतबल जिंदगी खत्म हो जाना नहीं। वह दोनों एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं। शुरू में दिक्कत हुई, लेकिन फिर गीत मान हो गई और दोनों ने 23 मई 2011 को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में शादी कर ली।
विज्ञापन

7 of 8
लवर्स
दोनों की शादी को 6 साल हो चुके हैं। उनकी लाइफ बेहद खुशहाल है और उन्होंने एक बच्ची को गोद ले रखा है। लेकिन इस स्टोरी में एक सनसनीखेज पहलू ये रहा कि सुनील ने जब शादी की तो उसके घरवालों को नहीं पता था कि सुनील की शादी हो चुकी है और गीत एचआईवी पॉजीटिव है।

 
विज्ञापन

8 of 8
love
सुनील कहते हैं कि उन्हें यकीन था कि मां इस रिश्ते के लिए मान जाएगी। परिवार के अन्य सदस्यों को भी यह समझने में वक्त लगेगा। सुनील अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं, इसलिए जब वे गीत को घर लेकर गए तो उन्होंने मां को इस बारे में बताया। मां गुस्सा हुईं, लेकिन गीत के अपनेपन ने उनका गुस्सा दूर कर दिया। आज परिवार वाले भी खुश हैं और शादीशुदा जिंदगी भी अच्छे से चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें