फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सिखों के विवाह पंजीकरण को लेकर नई व्यवस्था, योगी आदित्यनाथ का ऐलान

Mon, 07 Aug 2017 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sikh marriages
यूपी में सिखों के विवाह पंजीकरण को लेकर एक नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर बड़ा ऐलान किया है, जान भी जानिए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
sikh marriages
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में आनंद कारज मैरिज एक्ट के अंतर्गत सिखों के लिए विवाह की रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू कर दी जाएगी। यह भरोसा उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा को दिया, जो शुक्रवार को उनसे मिलने पहुंचे थे। सिरसा ने योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें इस मामले पर पत्र भी सौंपा। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : WondersList
सिरसा ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह एक्ट यूपी संसद की तरफ से पास हो चुका है। अभी तक यूपी में सिखों को विवाह पंजीकरण को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा और पंजाब इस एक्ट को पहले ही लागू कर चुके हैं, जबकि दिल्ली एक्ट लागू करने के लिए प्रक्रिया पूरी करने के बिल्कुल नजदीक पहुंचा चुका है। ऐसे में यूपी में इसे जल्दी से जल्दी लागू किया जाना चाहिए।

4 of 5
marriage
मुख्यमंत्री को राज्य में एक्ट लागू करने की अपील करते सिरसा ने उन्हें बताया कि राज्य की सिख आबादी चाहती है कि उनके विवाहों की रजिस्ट्रेशन एक्ट के अंतर्गत हो परंतु इसके लागू न होने के कारण वह पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही विवाहों की रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मजबूर हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
marriage
​उन्होंने बताया कि यदि एक्ट जल्दी लागू कर दिया जाए तो सिख जोड़े अपनी धार्मिक मर्यादा के अनुसार अपने विवाहों की रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने सिरसा को भरोसा दिलाया कि एक्ट जल्दी ही लागू किया जाएगा और वह इस प्रक्रिया को जल्दी से जल्दी पूरा करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें