फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के जुल्पीकार को हराने के बाद दिखी विजेंदर सिंह की जिंदादिली, जानकर गर्व होगा

Mon, 07 Aug 2017 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
विजेंदर सिंह - फोटो : hindustan times
चीनी बॉक्सर जुल्पीकार मैमितियाली को हराने के बाद 'भारतीय शेर' विजेंदर सिंह का जिंदादिली देखने को मिली, जिसके बारे में जानकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
vijendra kumar
पेइचिंग ओलंपिक 2008 में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह ने शनिवार को चीन के जुल्पीकार मैमितियाली हरा दिया। 10 राउंड तक मुकाबला चला और यह उनकी 9वीं जीत रही। इस जीत के साथ विजेंदर ने अपना डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मीडिलवेट खिताब तो बचाया ही, पर साथ ही अपने विपक्षी का डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मीडिल वेट खिताब भी जीत लिया।
विज्ञापन

3 of 7
विजेंदर सिंह - फोटो : getty
लेकिन इसे एक भारतीय की जिंदादिली ही कहेंगे कि विजेंदर सिंह ने जुल्पीकार को उनका खिताब लौटा दिया। विजेंदर सिंह ने कहा कि मैं यह खिताब नहीं लेना चाहता। ये जुल्पीकार ने जीता था और उन्हीं का है। मैं अपनी जीत भारत और चीन की दोस्ती को समर्पित करत हूं और दुआ करता हूं कि बॉर्डर पर अमन शांति बनी रहे। विजेंदर सिंह के मुंह से यह बात सुनकर सभी ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की। 

4 of 7
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
बता दें कि विजेंदर सिंह की यह नौंवी प्रोफेशनल फाइल थी। उन्होंने अपनी अब तक की सभी फाइट जीती हैं और उनमें से 7 नॉक आउट रही। वहीं चीनी मुक्केबाज की प्रोफेशनल फाइटों में यह पहली हार है। जुल्पिकार और विजेंदर के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला। शुरुआती दो राउंड में जुल्पिकार आक्रामक दिखे, लेकिन विजेंदर सिंह ने शानदार बचाव किया। विजेंदर सिंह ने अपनी लंबाई का अच्छा फायदा उठाया।
विज्ञापन

5 of 7
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
उल्लेखनीय है कि ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 29 जून 2015 को ने अपने करियर को अलविदा कहा और प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की। पहली फाइट: सोनी व्हिटिंग (इंग्लैंड) को 10 अक्टूबर, 2015 को हुई फाइट में सिर्फ 3 राउंड में ही नॉकआउट कर दिया। दूसरी फाइट: डीन गिलेन (इंग्लैंड) को 07 नवंबर, 2015 को हुई फाइट में सिर्फ एक राउंड तक चले मुकाबले में नॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
बॉक्सर विजेंदर सिंह
तीसरी फाइट: समेट हिसेईनोव (बुल्गारिया) को 19 दिसंबर, 2015 को हुई फाइट में 2 राउंड में धूल चटा दी। चौथी फाइट: एलेक्जेंडर हॉरवथ (हंग्री) को 12 मार्च, 2016 को हुई फाइट में सिर्फ 3 रिजल्ट में नॉकआउट किया। पांचवी फाइट: मोटिओज रॉयर (फ्रांस) को 30 अप्रैल, 2016 को हुई फाइट में 5 राउंड चक चले मुकाबले में नॉकआउट किया। छठी फाइट: आंद्रजेज सोद्रा (पोलैंड) को 13 मई, 2016 को सिर्फ 3 राउंड में नॉकआउट किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विजेंदर सिंह - फोटो : getty
सातवीं फाइट: ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को 16 जुलाई, 2016 को हुई फाइट में 10 राउंड तक चली फाइट में हराया। आठवीं फाइट: तंजानिया के मुक्केबाज फ्रांसिस चेका को दिसंबर 17, 2016 को तीसरे राउंड में कराकर खिताब बरकरार रखा। नौंवी फाइटः 5 अगस्त 2017 को चीनी बॉक्सर जु​ल्पीकार मैमतअली से। विजेंदर ने इन्हें हराकर डब्ल्यूबीओ एशिया पसिफिक सुपर मिडिलवेट और जुल्फिकार के डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट दोनों खिताब अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें