उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब एक बहुत बड़ा काम करेंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं और भव्य आयोजन किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
दरअसल, योगी आदित्यनाथ जल्द ही हरियाणा के रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में माथा टेकने आएंगे। इस दौरान बहादुरगढ़ से लेकर रोहतक तक महंत के स्वागत की तैयारियां की जाएंगी। शहर में भव्य तरीके से स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। उम्मीद है इसी माह के आखिर तक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बाबा मस्तनाथ मठ आएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
योगी आदित्यनाथ
बता दें कि योगी आदित्यनाथ का बाबा मस्तनाथ मठ से गहरा नाता रहा है। वह यहां पर अक्सर आते रहे हैं। पिछले साल 29 जुलाई को जब महंत चांदनाथ ने बाबा बालक नाथ को अपना उत्तराधिकारी चुना था तो महंत आदित्यनाथ पधारे थे। महंत आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का सीएम बनने से नाथ संप्रदाय में खुशी का माहौल है।
4 of 6
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : SELF
योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय योगी महासभा के अध्यक्ष भी हैं, जबकि अलवर सांसद महंत चांदनाथ योगी महासभा के उपाध्यक्ष हैं। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मारकण्डे आहूजा ने बताया कि नाथ संप्रदाय के कई मठ हैं, जिसमें मस्तनाथ मठ अग्रणी है। यूं तो योगी आदित्यनाथ समय-समय पर मठ में आते रहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर मस्तनाथ विश्वविद्यालय में मना जश्न
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. मारकण्डे आहूजा ने बताया कि सांसद महंत चांदनाथ योगी ने उन्हें बुलाया है। यहां पर उनका भव्य स्वागत होगा। साथ ही वे मठ पर माथा टेकने भी आएंगे। कुलपति ने बताया कि योगी आदित्यनाथ का स्वागत भव्य तरीके से किया जाएगा। बहादुरगढ़ से लेकर रोहतक तक स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत यात्रा निकाली जाएगी।
डॉ. मारकण्डे आहूजा ने बताया कि योगी आदित्यनाथ ने भी निमंत्रण को स्वीकार करते हुए जल्द ही मठ में आने के लिए कहा है। इससे पहले, शनिवार को जब योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई थी तो बाबा मस्तनाथ मठ में लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई थी। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी थी। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई थी।