फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिओ इंटरनेट की 4जी स्पीड चाहिए, यूज करें ये 7 मोबाइल ऐप्स

Mon, 17 Oct 2016 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
मोबाइल यूजर
जिओ सिम 4जी है, लेकिन स्पीड न मिलने से परेशान हैं तो इन 7 मोबाइल ऐप्स को यूज कीजिए और जिओ की 4जी स्पीड का लुत्फ उठाइए।
विज्ञापन

2 of 10
मोबाइल यूजर
यूट्यूब पर वीडियो देखना : जिओ सिम पर यूट्यूब बहुत तेज चल रहा है। यूजर्स को यहां पर बिना बफरिंग वीडियो देखने का एक्सपीरियंस मिलेगा। यूट्यूब पर जैसे ही यूजर्स कोई वीडियो प्ले करता है वो रन करने लगाता है। यदि वीडियो को फॉर्वर्ड किया जाता तब भी वो बफरिंग नहीं करता। ऐसे में यूजर्स यूट्यूब के ऑफलाइन फीचर का फायदा उठा सकते हैं और अपने पसंदीदा वीडियोज को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यूट्यूब पर वीडियो तेजी से डाउनलोड हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 10
मोबाइल यूजर
प्लेस्टोर से डाउनलोडिंगः यदि आप जिओ सिम से गूगल प्ले स्टोर से कोई ऐप्स इन्स्टॉल करते हैं तब भी 4जी स्पीड मिलेगी। यूजर इसका फायदा ऐसे ऐप्स डाउनलोड करने में ले सकते हैं जिनके साइज बड़े हैं। प्ले स्टोर पर ऐसे कई गेम्स हैं जिनके साइज जीबी में हैं। इन्हें 4जी स्पीड से तेजी से डाउनलोड किया जा सकता है।

4 of 10
मोबाइल यूजर
हॉटस्टार पर लाइव मैच का मजाः हॉटस्टार ऐप पर भी जिओ सिम से अच्छी स्पीड मिल रही है। यानी आप कोई लाइव मैच देखना चाहते हैं तो इस काम को इस ऐप से किया जा सकता है। लाइव मैच बिना बफरिंग के चलता है। यदि आपको कोई ओवर छूट गया है तो लाइव मैच को आप 30-30 सेकंड के स्लॉट में पीछे भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
Reliance
जिओ टीवी पर सीरियल : रिलायंस ने जिओ यूजर्स के लिए कुछ खास ऐप्स बनाए हैं। जिओ सिम लेने के लिए माई जिओ ऐप इन्स्टॉल करना होता है। इसके अंदर कुछ ऐप्स का कॉम्बिनेशन मौजूद है। हालांकि, सभी ऐप्स को प्ले स्टोर से अलग-अलग डाउनलोड करना होता है। इन्हीं में से एक ऐप है जिओ टीवी। यहां पर यूजर अपने मन पसंद चैनल पर रियल टाइम सीरियल देख सकता है।
विज्ञापन

6 of 10
Reliance
जिओ सिनेमा पर मूवीज: रिलायंस ने जिओ सिनेमा ऐप्स फिल्म देखने के लिए बनाया है। यहां पर फिल्म, टीवी शो, ट्रेलर, म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट वीडियो के साथ कई अन्य कैटेगरी दी हैं। इस ऐप की खास बात भी ये है कि वीडियो बिना किसी बफरिंग के प्ले होता है। यूजर अपनी वॉच लिस्ट भी सेट कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 10
Reliance
जिओ 4जी से वॉयस कॉलिंग: जिओ ने इस ऐप को कॉलिंग के लिए बनाया है। इसकी खास बात है कि यूजर इससे एचडी वॉइस के साथ बात कर सकता है। इसी की मदद से वीडियो कॉल भी किया जाता है।

8 of 10
मोबाइल यूजर
जिओ क्लाउड पर अपलोडिंग: रिलायंस ने यूजर्स के लिए जिओ क्लाउड ऐप भी बनाया है। ऐसे यूजर्स जो अपने डाटा को क्लाउड पर स्टोर करना चाहते हैं वो इसका इस्तेमाल कर सकत हैं। इस ऐप की मदद से फोटो, वीडियो, ऑडियो या अन्य फाइल को भी क्लाउड पर सेव कर सकते हैं। ये ऐप भी जिओ सिम पर फास्ट रन करता है।

9 of 10
4G Jio
मौजूदा समय में जियो प्रिव्यू ऑफर सभी रिलायंस डिजिटल स्टोर, नार्थ कंट्री मॉल में स्थित रिलायंस मार्केट और डिजिटल एक्सप्रेस स्टोर समेत सभी 4जी मोबाइल स्टोर में उपलब्ध है। सेमसंग, एलजी, माइक्रोमेक्स, YU, TCL, Alcatel, Panasonic, Karbon, Gionee, Lava, Xolo, Asus, HTC, Vivo and intex 4G के सभी ब्रांडेड स्टोर में भी जियो सिम उपलब्ध है।
विज्ञापन

10 of 10
Reliance jio
ट्राइसिटी में इन सेक्टर में जियो के शोरूमः चंडीगढ़ में Sec 22, Sec 7, Sec 32, Sec 35, Sec 46 और एलांते मॉल। मोहाली में Phase 1, 3B2 and नॉ​र्थ कंट्री मॉल। पंचकूला में Sector 9 and Sec 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें