फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए इस भोली सी दिखने वाली महिला को, कारनामे खतरनाक

Tue, 03 Jan 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
1 of 8
साध्वी देवा ठाकुर ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
ये जो पुलिस की गिरफ्त में महिला दिख रही है, ये सिर्फ दिखने में भोली है इसके कारनामे बहुत खतरनाक है। यकीं न हो तो देखिए
विज्ञापन

2 of 8
साध्वी देवा ठाकुर
करनाल में शादी समारोह में 'खून' की लीला कर चुकी बंदूकों वाली ये साध्वी हैं साध्वी देवा ठाकुर। देवा इंडिया फाऊंडेशन की निर्देशक तथा हिंदुवादी साध्वी देवा ठाकुर बयानों के लिए काफी चर्चित रहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
करनाल साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : self
बीते दिन शादी समारोह से पहले आयोजित शगुन पार्टी में साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षाकर्मियों के हर्ष फायरिंग करने के दौरान गोली और छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई थी जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए थे।

4 of 8
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
यही नहीं पिछले दिनों इन्होंने बयान दिया था कि देश में मुस्लिमों के अधिकार हिन्दुओं से कम होने चाहिए और बुर्के को बैन कर देना चाहिए, क्योंकि बुर्के की आड़ में बहुत अपराध होते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
साध्वी देवा ठाकुर हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। वे देवा फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी हैं। उनका आश्रम करनाल में है। 26 साल की देवा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं और अक्सर बंदूकों के साथ नजर आती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
साध्वी ने किया आत्मसमर्पण
हाल ही साध्वी देवा ठाकुर ने दीपिका पादुकोण पर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने दीपिका पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि भारत में जो राम बोलता है उसे ही यहां रहने का हक है। मुस्लिमों की दूसरी शादी और अधिक बच्चे पैदा करने पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 8
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
देवा ठाकुर अपने बयानों के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनके नाम से कई प्रोफाइल बने हुए हैं। देवा ठाकुर के प्रोफाइल और फैन पेज पर सेल्फी और बंदुकों के साथ फोटोज शेयर की जाती हैं। इनकी सुरक्षा में कई गनमैन भी तैनात रहते हैं, जिनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर होती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि करनाल में मंगलवार को एक शादी समारोह से पहले आयोजित शगुन पार्टी में देवा फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षाकर्मियों के हर्ष फायरिंग करने के दौरान गोली और छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई थी जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें