फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBA कोर्स करने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर, पीयू ने किए कई बदलाव, 9 क्लिक में जानें

Tue, 20 Nov 2018 05:14 PM IST
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
दाखिला - फोटो : अमर उजाला
एमबीए कोर्स करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में कई बदलाव किए हैं, जिन्हें यहां क्लिक करके जान सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
college admission - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विश्वविद्यालय के यूबीएस डिपार्टमेंट में संचालित एमबीए व एमकॉम ऑनर्स का सात साल बाद नया सिलेबस तैयार किया है। इस सिलेबस को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। यहां से निकलने के बाद विद्यार्थियों को विभिन्न नए क्षेत्रों में नौकरी मिल सकेगी। एमबीए फर्स्ट ईयर में जहां वर्कशॉप ऑफ बिजनेस कंप्यूटिंग विषय को मजबूत किया गया है। वहीं, सेकेंड ईयर में रिसर्च मेजर प्रोजेक्ट समेत सात नए विषय जोड़े गए हैं। इसी के साथ इन विद्यार्थियों को रिसर्च के लिए दूसरी फैकल्टी से भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन

3 of 9
college admission
यह प्रस्ताव यूबीएस की एकेडमिक व पोस्ट ग्रेजुएट कमेटी ने पास कर दिया है। अब डीआर जनरल के पास भेजा गया है। यह सिलेबस 2019 में लागू होगा। इसके अलावा देश व दुनिया में आई डिमांड के मुताबिक 2020 में भी सिलेबस चेंज होगा। इसके लिए भी टीम ने कार्य शुरू कर दिया है। वर्ष 2011 में यूबीएस की ओर से एमबीए का सिलेबस बदला गया था। इन सात साल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बड़ा बदलाव आया है।

4 of 9
college admission
डाटा विश्लेषण सबसे महत्वपूर्ण विषय हो गया है। विश्लेषण करके बाजार को दिशा प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य हो गया। इसी कारण इसे सिलेबस में जोड़ दिया गया है। साथ ही दूसरे ईयर से रिसर्च का कार्य भी यह विद्यार्थी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार, फॉरेंसिक साइंस का भी पाठ विद्यार्थी पढ़ेंगे। यूबीएस चेयरमैन प्रो. दीपक कपूर के नेतृत्व में उनकी टीम ने यह सिलेबस लगभग छह माह में तैयार किया है। देश-दुनिया में चल रहे एमबीए कोर्सेज का अध्ययन किया और भविष्य में आने वाली जरूरतों को देखते हुए सिलेबस में सामग्री शामिल की गई।
विज्ञापन

5 of 9
college admission
एमबीए द्वितीय वर्ष में ये जुड़े हैं नए विषय
- लीगल एंड गवर्मेंट पॉलिसी एंड न्यू कंपनी।
- कॉरपोरेट टैक्स प्लानिंग।
- इंटिग्रेटिंग ई सिस्टम एंड ग्लोबल इन्फॉर्मेशन सिस्टम।
- डिजिटल मार्केटिंग
- डेटा एनालिटिक ऑफ बिजनेस
- कॉरपोरेट सोशल रेस्पांस्बिलिटी
- मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट
विज्ञापन

6 of 9
college admission - फोटो : अमर उजाला
एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस के नए विषय
- बिजनेस रिसर्च
- डिजिटल मार्केटिंग
- मेजर प्रोजेक्ट

एमबीए एचआर के नए विषय
- कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी
- रिसर्च मेथोडोलॉजी

एमबीए ईवनिंग सिलेबस
सामान्य एमबीए प्रोग्राम के शामिल किए गए सात विषयों में से छह विषय इस कोर्स में शामिल किए गए हैं। मेजर प्रोजेक्ट इस कोर्स में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

7 of 9
college admission
एमकॉम ऑनर्स के नए विषय
- फॉरेंसिक अकाउंटिंग
- बिहवियरल फाइनेंस
- माइक्रो फाइनेंस एंड रूरल क्रेडिट
- मार्केटिंग लॉ
- लीगल एंड गवर्मेंट पॉलिसी
- मेजर प्रोजेक्ट

8 of 9
college admission - फोटो : amar ujala
क्या है डाटा विश्लेषण
किसी भी कंपनी को ऊपर ले जाने के लिए डेटा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। दूसरी कंपनी की जानकारी भी डेटा के माध्यम से मिलती है। दुनिया की बड़ी कंपनियों के पास बड़े-बड़े डाटा सुरक्षित करने के लिए बनाए गए हैं। उसी के आधार पर वह मार्केट तैयार करते हैं। साथ ही बाजार का भविष्य भी बता देते हैं। अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में डाटा विश्लेषण होता है। अब पीयू में भी इसको विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। इसमें बिजनेस इंटेलिजेंस, हैंडलिंग, मिसिंग वैल्यू, डेटा विजुअलाइजेशन, वेलीडेशन, सोशल मीडिया एनालिटिक, इंप्योरिटी इंडेक्स, एंट्रोपिन, गिन्नी, एलोगेशन, रिटेलिंग एनालिटिक, प्राइसिंग एनालिटिक, कस्टमर एनालिटिक आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

9 of 9
college admission - फोटो : amar ujala
फेसबुक मार्केटिंग के बारे में भी जानेंगे स्टूडेंट
सोशल मीडिया चारों ओर छा गया है। इसके जरिये भी लोगों को रोजगार मिल रहा है। फेसबुक आदि पर किए जाने वाले लाइक्स पर भी यह विद्यार्थी अध्ययन करेंगे। इसके अलावा डिजिटल मार्केटिंग में सर्च इंजन, डिस्प्ले मार्केटिंग, क्लिक कैंपेन के बारे भी इन विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा।

यूबीएस डिपार्टमेंट के एमबीए, एमकॉम ऑनर्स कोर्स का पूरा ही सिलेबस नया बना दिया गया है। यह सिलेबस एकेडमिक व पीजी कमेटी से पास हो गया है। अब प्रस्ताव डीआर जनरल को भेजा गया है। यह सिलेबस वर्ष 2019 से लागू हो जाएगा।
- प्रो. दीपक कपूर, चेयरमैन, यूबीएस डिपार्टमेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें