फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: बॉर्डर पर नशे की तस्करी के अनूठे तरीके देखकर दंग रह जायेंगे

Thu, 06 Apr 2017 09:23 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 7
इंडो पाक बॉर्डर पंजाब
भारत पाकिस्तान सीमा पर नशे की तस्करी बढ़ती जा रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्मगलर्स कैसे कैसे तरीकों से देश की सीमा में ड्रग्स फेंकते हैं। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

2 of 7
बॉर्डर पर नशे की तस्करी, BSF ने पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स
पंजाब में अरबों रुपये का ड्रग्स का कारोबार होता है। देश भर में पंजाब नशे की तस्करी के लिए बदनाम है। इस मुद्दे पर उड़ता पंजाब मूवी भी बनाई गई। पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 लड़ने वाली हर पार्टी में प्रदेश की जनता को इससे निजात दिलाने का वायदा किया था। कांग्रेस का मेन मोटिव भी यही है, अब देखना यह है कि वह अपने इस मकदस में कितना और कब कामयाब होती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
बॉर्डर पर नशे की तस्करी, BSF ने पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स
सोमवार को देश में ड्रग्स भेजने के लिए पाकिस्तान का नया तरीका पकड़ में आया। बीएसएफ ने कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में 5 किलो हेरोइन जब्त की, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अमृतसर सेक्टर के डीआईजी जेएस ओबेराय ने बताया कि तस्करों ने दाऊके पोस्ट के पास भारतीय सीमा में प्लास्टिक की चार बोतलों में हेरोइन फेंकी। 138 बटालियन के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बोतलें बरामद कीं।

4 of 7
इंडो पाक बॉर्डर पंजाब
पाकिस्तानी तस्कर पंजाब के किसानों के साथ मिलकर भारत में ही अफीम की खेती करते हैं।  भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल सीमा के नजदीक बीएसएफ ने एक व्यक्ति को अफीम पोस्त के डोडे सहित गिरफ्तार किया है। बीएसएफ रत्तोके चौकी के कंपनी कमांडेंट जेएस रावत ने बताया कि भारत सीमा के नजदीक खेतों में एक सं​दिग्ध व्यक्ति देखा गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो कपड़ों में छुपा कर रखे गए 60 पोस्त के डोडे बरामद हुए।
विज्ञापन

5 of 7
इंडो पाक बॉर्डर पंजाब
बीएसएफ ने 2 मार्च को पाकिस्तान की तरफ से सतलुज दरिया के रास्ते घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। घटना दोना तेलू मल इलाके की है। 3 मार्च की रात करीब 2 बजे दो नावों में सवार कुछ लोग भारतीय सरहद में करीब 300 मीटर अंदर गए। जवानों ने उन्हें ललकारा तो वे दरिया में कूदे और पाकिस्तान की तरफ चले गए। किश्तियों से करीब चार क्विंटल मछली मिली है। मछलियों के अंदर भी ड्रग्स भरकर यहां भेजी जाती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बॉर्डर पर नशे की तस्करी, BSF ने पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स
अकसर पाकिस्तानी तस्कर बार्डर से लगते पंजाब के गांवों के खेतों में हेरोइन फेंक देते हैं, जिन्हें भारतीय स्मगलर्स उठाकर ले जाते हैं। अकसर वे जवानों की नजर में आ जाते हैं और पकड़े जाते हैं। वहीं जब भी घुसपैठ या फिर तस्करी की घटना होती है तो पाकिस्तान हमेशा इसे नकार देता है। उसका यही तर्क होता है कि फेंसिंग तो हिंदुस्तान ने लगाई है, इसमें हमारे लोगों के आने का सवाल ही नहीं पैदा होता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉर्डर पर नशे की तस्करी, BSF ने पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स
पाकिस्तानी स्मगलर्स अकसर देश में नशा भेजने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते हैं। वे ड्रग्स के छोटे-छोटे पैकेट पीवीसी पाइप के अंदर डालकर बाड़ के इस पार फेंकते हैं या फिर ड्रग्स की छोटी-छोटी गठरियां बनाकर बाड़ के ऊपर से इस पार फेंकते हैं। कई बार वे खेतों में बाड़ के नीचे से सीमा के इस पार तक सुरंग खोद डालते हैं जिसका पता तब चलता है, जब यहां के किसान अपनी जमीन पर रोपाई करने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें