अगर आप भी विदेश में बसने का सपना देखते हैं और ये काम कर रहे हैं तो संभल जाइए। कहीं ऐसा न हो कि आपको पछताना पड़ जाए।
विज्ञापन
2 of 6
शादी, विवाह
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, विदेशों में बसने के लिए पंजाब में कांट्रैक्ट मैरिज का ट्रेंड थमता नजर नहीं आ रहा है। पंजाबी गबरू विदेश जाकर परदेसी दुल्हन का हाथ थाम रहे हैं। कांट्रैक्ट मैरिज के लिए लाखों रुपये खर्च करने को तैयार हैं। जबकि ऐसे वैवाहिक करार की मियाद ज्यादातर तीन साल तक की होती है। करार खत्म होते ही ऐसे जोड़ों की राह जुदा हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 6
विवाह
- फोटो : marriage
पंजाब के युवा भले ही इसे विदेश में बसने का जरिया समझें, लेकिन वे यह भी मानते हैं कि कई देशों में ऐसे कांट्रैक्ट मैरिज आज गोरखधंधा बन चुके हैं, लेकिन इस धंधे में ईमानदारी बेहद जरूरी है। एक झूठ जेल भी पहुंचा सकता है। पंजाब में यह गोरखधंधा चमक चुका है। इसे चमकाने में विदेशों में बैठे एनआरआई का ही हाथ है। ऐसे एनआरआई भारत में काम करने वाले मैरिज ब्यूरो संचालकों से संपर्क साधते हैं।
4 of 6
श्ाादी
- फोटो : demo
मैरिज के बदले ब्यूरो वाले कानून के मापदंड के आधार पर ही सारी प्लानिंग करते हैं। इसके लिए बाकायदा डीसी ऑफिस से इजाजत ली जाती है। नो ऑब्जेक्शन सार्टीफिकेट के लिए सूचना पट्ट पर मैरिज की जानकारी दी जाती है, लेकिन उस दस्तावेज पर कांट्रैक्ट नहीं लिखा होता। डीसी कार्यालय के दस्तावेजों में ऐसी भी शादियां रजिस्टर्ड हैं, जिनमें पंजाबी गबरू 32 वर्ष का है और विदेशी मैम 82 साल की।
विज्ञापन
5 of 6
विवाह
सुविधा सेंटर के मुख्तार सिंह कहते हैं कि हलफनामा बनवाने ऐसी बेमेल जोड़ियां अक्सर आती हैं। पंजाब में अधिकांश मैरिज ब्यूरो इस धंधे से अछूते नहीं हैं। ऐसे तमाम मैरिज ब्यूरो हैं, जो विदेशों में सेटल होने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ कर फरार हो जाते हैं और पुलिस इनके संचालकों को ढूंढती रह जाती है। हिन्दू शिव सेना के चेयरमैन सुधीर सूरी कहते हैं कि अधिकांश मैरिज ब्यूरो धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं।
अजनाला के गांव जहांगीर निवासी बलविंदर सिंह अखबार में मैरिज ब्यूरो का विज्ञापन पढ़ फंस गए राजस्थान के भभूत राम के चक्कर में। भभूत राम ने बलविंदर को कैलिफोर्निया से दुल्हन दिलाने का झांसा देकर फेसबुक आईडी, वाट्सएप नंबर से लेकर ट्यूटर अकाउंट तक दिया, लेकिन धोखे से अपने बैंक अकाउंट में 2.59 लाख रुपये जमा करवा लिए। बलविंदर को जब विदेशी दुल्हन के चक्कर में होश आया और पुलिस के पास पहुंचा।