फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए गजब का गांव, जहां बेटियों के जन्म पर किया जाता ये अनोखा काम

Sat, 30 Dec 2017 09:43 AM IST
कमल बहल/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
गर्ल चाइल्ड
जानकर हैरानी होगी कि देश में एक ऐसा गांव है, जहां बेटियों के जन्म पर बड़ा ही अनोखा काम किया जाता है और यह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।
विज्ञापन

2 of 7
Haryana unique village
हरियाणा में कैथल जिले के गांव फिरोजपुर में बेटियों के प्रति समाज का नजरिया बदले और गांव का लिंगानुपात सुधारने के लिए पंचायत बेटी के जन्म और विवाह पर 5100 रुपये का शगुन देती है। जन्म पर मिली राशि की बेटी के नाम पर एफडी कराई जाती है, ताकि शादी में इस पैसे का इस्तेमाल किया जा सके। गांव का लिंगानुपात 1000 लड़कों पर 900 का है।
विज्ञापन

3 of 7
हरियाणा का अनोखा गांव
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए पंचायत ने 15 अगस्त 2016 से इस मुहिम को शुरू किया है। जिला सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष गज्जन सिंह गोबिंदपुरा का कहना है कि वह अन्य पंचायतों को भी इस मुहिम को शुरू करने के लिए प्रेरित करेंगे। बेटी के जन्म पर दी जाने वाली राशि ग्राम पंचायत विवाह शगुन योजना के तहत दी जाती है जबकि बेटी की शादी पर शगुन हमारी बेटी, हमारा गौरव योजना के तहत दी जाती है।

4 of 7
अनोखा गांव
24 बेटियों को मिल चुका है लाभ
गांव के सरपंच गजे सिंह ने बताया कि गांव की कुल आबादी 1500 है। गांव में 300 लड़कों पर 270 लड़कियां हैं। पंचायत की ओर से चलाई गई योजना के तहत पिछले करीब डेढ़ साल में 24 लड़कियों को प्रोत्साहन राशि दी गई है। इनमें से 11 बेटियों के जन्म पर एफडी कराई गई है, जबकि 13 बेटियों की शादी पर शगुन के रूप में 5100 रुपये का चेक दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
अनोखा गांव
बोलीं महिलाएं, इससे सोच बदलेगी
नन्हीं देवी ने बताया कि उनकी छह बेटियां हैं। पांच बेटियों का विवाह हो गया है। इनके विवाह में पंचायत ने 5100 रुपये के चेक बतौर शगुन दिए। संतरो देवी ने बताया कि उन्होंने इसी वर्ष अपनी तीन बेटियों का विवाह किया। ग्राम पंचायत ने सभी को शगुन दिया है। पंचायत का यह कदम सराहनीय है। प्रीति ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से शगुन देना बेहतर योजना है। यह समाज को सकारात्मक सोच देने वाला कार्य है। इससे समाज के नजरिये में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

6 of 7
Haryana unique village - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों की सोच होती है कि बेटी उनके सिर पर बोझ है। उनकी इसी सोच को बदलने के उद्देश्य से ग्राम सभा ने शगुन योजना की शुरुआत की है। इससे लोगों की सोच बदलेगी तो वह बेटी के जन्म पर खुशियां मनाएंगे।
- गजे सिंह, सरपंच गांव फिरोजपुर, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनोखा गांव
बेटी के जन्म और विवाह पर गांव फिरोजपुर की पंचायत की ओर से शुरू की गई शगुन योजना सराहनीय है। इन योजनाओं को दूसरी ग्राम पंचायतें भी शुरू करें इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।
- गज्जन सिह गोबिंदपुरा, अध्यक्ष, जिला सरपंच एसोसिएशन, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें