फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलामः एक हाथ नहीं, फिर भी रोज गूंथते हैं 850 किलो आटा

Sun, 15 Jan 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
इस युवक के जज्बे को सलाम कीजिए। एक हाथ नहीं, फिर भी रोज गूंथते हैं 850 किलो आटा। जानिए कौन है ये और क्या है इनकी कहानी?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
ये हैं 24 वर्षीय इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह, जो अमृतसर के तरणताल के कलसियान कला गांव के रहने वाले हैं। पिता भगवंत सिंह किसान व मां गृहिणी हैं। 2002 में चारा काटनेवाली मशीन में इनका हाथ चला गया, लेकिन हिम्मत नहीं छोड़ी। शिक्षकों ने हौसला बढ़ाया और इन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत में बदला।
विज्ञापन

3 of 5
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
आजकल महावीर सिंह 350वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा गायघाट में आनेवाले सभी श्रद्धालुओं के चहेते बने हुए हैं। एक हा​थ नहीं, फिर भी गुरु सेवा में जुटे हैं। महावीर लगातार एक हाथ से ही मशीन से आटा गूंथने में लगे हैं। सुबह 6 से लेकर रात के नौ बजे तक वे एक दिन में 850 किलो से अधिक आटा गूंथ देते हैं। इसके अलावा वह लंगर में साफ-सफाई भी करते हैं।

4 of 5
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
महावीर कई अंतरराष्ट्रीय पारा एथलेटिक गेम में लांग जंप में भारत के लिए पदक जीत चुके हैं। उन्होंने अबतक चार गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की शान बढ़ाई है। वैसे तो वे अपने बारे में नहीं बताते। कहते हैं- गुरु की सेवा के लिए बिहार आया हूं, ये बातें बाद में करेंगे। बड़ी मुश्किल से थोड़ी बात करने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्री पटना साहिब
महावीर ने बताया कि वे न्यूजीलैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप, चीन में एशियन गेम्स, ओपन चैंपियनशिप मलेशिया में भारत की तरफ से खेलते हुए पुरस्कार जीत चुके हैं। महावीर बीए फाइनल ईयर के छात्र हैं। दो जनवरी को पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा होनी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा अगले साल दूंगा। इस साल तो गुरु की सेवा में अपने आप को समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें